IND vs AUS: पहले टेस्ट से बाहर होने पर ट्रेविस हेड ने कैसी प्रतिक्रिया दी थी, ऑस्ट्रेलियाई कोच ने किया खुलासा

IND vs AUS Test Travis head: जनवरी 2019 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम का चयन सवालों के घेरे में आ गया और अब मुख्य कोच ने बताया है ट्रेविस हेड ने नागपुर टेस्ट से बाहर होने के बाद कैसी प्रतिक्रिया दी थी।

IND vs AUS

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने उस सवाल का जवाब दिया है जिसको जानने उत्सुकता ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों में भी होगी। लगभग सभी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने ट्रेविस हेड को पहले टेस्ट मैच से बाहर रखने पर हैरानी जताई थी और टीम सिलेक्शन की कड़ी आलोचना की थी। अब कंगारू कोच ने खुलासा किया कि ट्रेविस हेड पहले मैच से उन्हें बाहर करने के फैसले से खुश नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के इन-फॉर्म बल्लेबाजों में से एक हेड को नजरअंदाज करके पहले ही मीडिया पैट कमिंस एंड कंपनी को खरी-खरी सुना रहा है।

जनवरी 2019 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम का चयन सवालों के घेरे में आ गया क्योंकि उन्होंने टीम संयोजन की दुहाई देकर हेड को बाहर करके पीटर हैंड्सकॉम्ब जगह दी। वजह यही बताई गई कि ये अंदर-बाहर आना-जाना केवल उपमहाद्वीप में खिलाड़ियों के पुराने रिकॉर्ड के आधार पर है। हेड भले ही टॉप फॉर्म में हों लेकिन एशियाई पिचों पर उनकी पुरानी दिक्कत को यहां पर आधार बनाकर बाहर कर दिया गया।

ट्रैविस हेड 2022 में शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 2 धुआंधार शतकों सहित 655 रन बनाए। हेड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नए साल के टेस्ट में भी 70 रन बनाए। वे बहुत आक्रामक स्टाइल टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे लेकिन पिछली बार हेड ने श्रीलंका में संघर्ष किया, 2 टेस्ट में 23 रन बनाए जबकि पाकिस्तान में हेड 3 टेस्ट में सिर्फ 68 रन ही बना सके। शायद ये रिकॉर्ड उनके खिलाफ गया।

मैकडॉनल्ड ने ट्रैविस हेड के स्थान पर मैट रेनशॉ के जाने के टीम प्रबंधन के फैसले का बचाव किया। रेनशॉ उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कोच का कहना है फैसला सही के लिए किया गया था लेकिन दिक्कत ये है जिनको बैक किया गया उन्होंने परफॉर्म करके नहीं दिखाया।

नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से करारी शिकस्त दी थी। स्टीव स्मिथ और लाबुशेन को छोड़कर, कोई भी अन्य बल्लेबाज स्पिन का सामना करने के लिए अच्छा नहीं दिख रहा था। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में वापसी करनी है तो ये दोनों ही अहम होने जा रहे हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए स्टार्क और ग्रीन?

इस बीच, मैकडॉनल्ड ने कहा कि वह मिशेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन के 17 फरवरी से नई दिल्ली में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद कर रहे हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क काफी अहम होंगे, जो पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। कोच को उम्मीद है इन दोनों के आने से ऑस्ट्रेलियाई टीम का संतुलन बदल जाएगा

Recommended Video

    WPL Auction 2023: फ्री में कहा देख सकते हैं, OTT और TV पर किस चैनल पर आएगा ? वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+