'बन जा मोर स्वामी', ट्रेविस हेड की तस्वीर से इस बंगाली बाला ने की शादी, लोगों ने बताया 'देशद्रोही'

Hemoshree Bhadra Fantasy Wedding With Travis Head: ऑस्ट्रेलिया को विश्वविजेता बनाने में स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड का बहुत बड़ा रोल रहा है, फाइनल में उनकी शतकीय पारी के बदौलत उनका देश छठी बार वर्ल्ड कप जीता और इसी के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टीम का विश्वचैंपियन बनाने का सपना चकनाचूर हो गया।

Hemoshree Bhadra

ट्रेविस अपने शानदार खेल की बदौलत सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं तो वहीं एक भारतीय बांगाली मॉडल ने ऐसा कुछ कर डाला, जिसे देखकर लोग बुरी तरह से उस पर भड़क गए और कुछ भारतीयों ने उसे 'देशद्रोही' भी बोल दिया। दरअसल इस बंगाली मॉडल का नाम है हेमोश्री भद्रा, जो कि ट्रेविस की बहुत बड़ी फैन खुद को बताती हैं।

हेमोश्री भद्रा ने की ट्रेविस से काल्पनिक शादी

उन्होंने फाइनल मैच के बाद ट्रेविस से काल्पनिक शादी कर डाली और उसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में भर लिया। उसने खुद अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो एक बंगाली दुल्हन के लुक में हैं और उनकी मांग में सिंदूर और हाथ में ट्रेविस की तस्वीर है। उन्होंने शादी की रियल बनाने के लिए शादी में शंख बजवाए और लोगों से आउल वाइस निकलवाई।

वो इस वीडियो में कह रही हैं-

  • 'ट्रेविस हेड के नाम का सिंदूर मांग में डाली
  • जितना इस छोरे के बारे में सोचती हूं
  • उतना बढ़ती मेरे चेहरे की लाली
  • अपने हाथों से ब्यूटीफुल पिक्चर है थामी
  • काश ये बन जाए मोरा स्वामी।'

हेमोश्री भद्रा पर बुरी तरह भड़के लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हेमोश्री भद्रा पर बुरी तरह से भड़क गए हैं और उसे ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उसे् 'देशद्रोही' बता दिया है।

'इसे देश से बाहर निकालो...'

तो एक यूजर ने लिखा 'देश को हराने वाले से ये शादी कर रही है, इसे देश से बाहर निकालो, ये भारत में रहने लायक ही नहीं है।' तो एक ने लिखा कि 'ऐसे लोग किसी के सगे नहीं, ये देशद्रोही हैं।' लोग बुरी तरह से हेमोश्री भद्रा पर नाराज हैं और जमकर उसके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

कौन हैं बंगाली मॉडल हेमोश्री भद्रा?

बंगाली मॉडल हेमोश्री भद्रा के सोशल अकाउंट से पता चलता है कि वो लेखिका, मॉडल, अभिनेत्री और यूट्यूबर हैं और वो 'मिस कोलकाता' भी रह चुकी हैं। उनके इंस्टा पर 7 लाख 23 हजार 666 फॉलोअर्स हैं और उनके सोशल अकउंट पर उनकी काफी खूबसूरत तस्वीरें भी हैं।

लोगों के गुस्से पर मॉडल ने दी प्रतिक्रिया

लोगों के बर्ताव से हेमोश्री भद्रा काफी आहत हैं, उनका कहना है कि 'उन्होंने हमेशा पढ़ा और सुना कि खेल लोगों को जोड़ने का काम करता है लेकिन यहां तो उल्टा हो गया है।' उनका कहना है कि 'कुछ लोगों ने तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है और इसलिए वो बहुत ज्यादा डरी भी हुई हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+