ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डीके की प्लेइंग 11, दो को कराया डेब्यू, दो 'काबिल' खिलाड़ियों को किया बाहर
कार्तिक ने चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को पुरानी तरह मिडिल ऑर्डर में रखा है। बॉलिंग में तीन स्पिनर कम ऑलराउंडर और दो तेज गेंदबाज हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए प्लेइंग इलेवन चुनना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए निश्चित तौर पर मुश्किल होने जा रहा है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनको इस काम में भारत के पूर्व क्रिकेटरों से मदद ना मिले। कई क्रिकेट विशेषज्ञों कल होने जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम चुन ली है। अब भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। अनुभवी क्रिकेटर की टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है क्योंकि उन्होंने चोटिल श्रेयस अय्यर का स्थान लिया है।

केएल राहुल को ओपनिंग में भेजा, गिल को नहीं दी जगह
एक बड़ी बहस रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार पर है जहां कई लोगों का मानना है शुभमन गिल से ओपन कराना चाहिए क्योंकि वे टॉप की फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन कार्तिक शुभमन गिल के ऊपर केएल राहुल के साथ गए। गिल सभी प्रारूपों में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के दौरे के दौरान अपना पहला टेस्ट शतक भी बनाया था। लेकिन डीके ने इस बल्लेबाज को प्लेइंग 11 में जगह देने के लायक फिलहाल नहीं समझा है। ओपनिंग से याद आता है कैसे मयंक अग्रवाल अब सीन से भी गायब हो चुके हैं।

सूर्यकुमार को नंबर 5 पर रखा
कार्तिक ने चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को पुरानी तरह मिडिल ऑर्डर में रखा है। सूर्यकुमार को नंबर 5 पर रखा, जबकि कीपर के तौर पर वे एक और डेब्यूटेंट साबित होने जा रहे केएस भरत के पास गए और उनको नंबर 6 पर रखा है। ऋषभ पंत के नहीं होने के कारण आंध्र के विकेटकीपर को शामिल किया गया है और कार्तिक ने ईशान किशन की जगह पर उनको वरीयता दी है जो शायद टीम इंडिया की सोच भी साबित होने जा रही है।

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को छोड़ दिया
बॉलिंग में तीन स्पिनर कम ऑलराउंडर और दो तेज गेंदबाज हैं। कुल मिलाकर बल्लेबाज गहरी है और गेंदबाजी भी पिचों के हिसाब से मारक है। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भारत की पिच पर गजब की स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बैटिंग भी बल्लेबाज की तरह कर सकते हैं। लेकिन कार्तिक ने इनको रखते हुए एक और योग्य विकल्प बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को छोड़ दिया। यादव के बस में बैटिंग तो नहीं है लेकिन वे बहुत बड़े विकेट टेकिंग ऑप्शन हैं। पर जैसा की भारत की पिचों की बात है तो जडेजा, पटेल और अश्विन बहुत ही ज्यादा सफल रहे हैं। इस तिकड़ी के रिकॉर्ड पर सवाल नहीं किया जा सकता। हां, कुलदीप होते तो विविधता रहती। दो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी हैं।
दिनेश कार्तिक की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दिनेश कार्तिक की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में टीम इंडिया का सामना गुरुवार 9 फरवरी से नागपुर में ऑस्ट्रेलिया से होगा जहां विकेट को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है। कंगारू रैंक टर्नर की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन रोहित एक अच्छे टेस्ट विकेट की बात कह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications