IND vs AUS: 14 साल पुरानी परेशानी फिर लौटी, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका!

IND vs AUS, Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज कमिंस पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वे आने वाली वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। कमिंस न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज और भारत के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। ये दोनों सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेली जानी है।

14 साल पुरानी चोट ने फिर किया परेशान (IND vs AUS, Pat Cummins)

कमिंस ने हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 95 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की थी। इसी दौरान उन्हें पीठ में दर्द महसूस हुआ। मेडिकल जांच के बाद पता चला कि उनके कमर के निचले हिस्से (लम्बर एरिया) में हड्डी पर तनाव (Bone Stress) है। हालांकि यह स्ट्रेस फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

IND vs AUS 1

पहले भी सामने आई थी ये परेशानी

कमिंस ने पहले भी इसी तरह की चोट का सामना किया था, जिसकी वजह से उनके शुरुआती करियर में कई बार लंबा ब्रेक लगाना पड़ा था। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक कमिंस फिलहाल रिकवरी पर ध्यान देंगे और उनकी वापसी एशेज सीरीज को ध्यान में रखकर तय की जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जिसमें पांच टेस्ट सात हफ्तों के अंदर खेले जाएंगे। ऐसे में अगर कमिंस पूरी तरह फिट नहीं हुए, तो टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

पिछले कुछ सालों में रहे भरोसेमंद

कमिंस पिछले कुछ सालों से ऑस्ट्रेलिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। कप्तानी संभालने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस और प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने पिछली तीन एशेज सीरीज में लगभग हर मैच खेला है। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह एक बार फिर फिट होकर एशेज में टीम की कमान संभाल पाएंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+