IND vs AUS: हेड और मार्श की धमाकेदार शुरुआत, पहले 10 ओवर में विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज
निर्णायक मैच में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने भारतीय गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दी है। पहले पावरप्ले के 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया है।

तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था और स्टीव स्मिथ का यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कमाल की रही है। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने भारतीय गेंदबाजों को रिमांड पर लेते हुए अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दी है। पहले पावरप्ले के 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया है और स्कोरबोर्ड पर 61 रन भी लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड (27) और मिचेल मार्श (33) जमकर भारतीय गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाज 100 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पहले 10 ओवर में विकेट को तरसे गेंदबाज
बात करें भारतीय गेंदबाजी की तो पहले 10 ओवर के अंदर मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने गेंदबाजी की है। मोहम्मद सिराज इस दौरान सबसे महंगे साबित हुए हैं। वो 3 ओवर के अंदर 7 इकॉनोमी से रन दे चुके हैं। मोहम्मद शमी ने भी 4 ओवर में 25 रन खर्च कर दिए हैं तो वहीं अक्षर पटेल भी पावरप्ले में 3 ओवर डाल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 14 रन दिए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा












Click it and Unblock the Notifications