IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ते हुए जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की ओर अग्रसर

ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे।

Usman Khawaja

IND vs AUS 4th Test: अहमदाबाद में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। बल्लेबाजी के हिसाब से पाटा पिच पर उस्मान ख्वाजा ने टिककर बल्लेबाजी की और टीम के लिए रन बनाए। उस्मान ख्वाजा शतक जड़ने में सफल रहे। दिन का खेल समाप्त होने तक वह 104 पर नाबाद रहे। उनेक साथ कैमरन ग्रीन भी 49 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 255 रनों का स्कोर बनाया।

ऑस्ट्रेलिया ने की शानदार बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया ने की शानदार बल्लेबाजी

बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की भागीदारी की। हेड 32 रन बनाकर अश्विन का शिकार बन गए। इसके बाद लाबुशेन 3 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हो गए। यहाँ से ख्वाजा और स्मिथ ने मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया और इसे 151 रन तक लेकर गए। स्मिथ को 38 के निजी स्कोर पर जडेजा ने आउट कर यह भागीदारी तोड़ी। ख्वाजा फिफ्टी के बाद खेलते चले गए। हैंड्सकोंब 17 रन बनाकर आउट हो गए।

उस्मान ख्वाजा ने जड़ा शानदार शतक

उस्मान ख्वाजा ने जड़ा शानदार शतक

ऑस्ट्रेलिया के लिए पूरे दिन उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी करते रहे। वह सेशन दर सेशन खेलते रहे और जमकर बल्लेबाजी की। दिन के खेल में उन्होंने एक भी मौका टीम इंडिया को नहीं दिया और अंतिम सेशन के अंतिम ओवर में चौके से शतक पूरा कर दिया। ख्वाजा पाकिस्तान में जन्म लेने के बाद भारत में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। पिछली बार मिस्बाह उल हक ने 2007 में ऐसा किया था। ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए शतक जड़ा है। कैमरन ग्रीन और ख्वाजा ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 85 रनों की अविजित भागीदारी की। ग्रीन ने 64 गेंद में नाबाद 49 रन बनाए। भारत के लिए शमी को 2 विकेट मिले। अश्विन और जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+