IND vs AUS: मोबाइल और टीवी पर ऐसे फ्री देखें लाइव मैच, इतने बजे होगा टॉस
IND vs AUS 4th T20 live streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है। शुक्रवार एक दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना जरूरी है। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर की एंट्री हो चुकी है। इन दोनों खिलाड़ियों के आ जाने से टीम की प्लेइंग इलेवन बेहद मजबूत दिखाई पड़ती है।
ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी लौटे अपने देश: दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम से कई खिलाड़ी वापस अपने देश लौट चुके हैं। दूसरे टी-20 मैच के बाद ही स्टीव स्मिथ और एडम जाम्पा ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। जबकि ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस. जोश इंग्लिश और शॉन एबॉट तीसरे टी-20 मुकाबले के बाद अपने घर वापस जा चुके हैं। चौथे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कई नए खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में दिखाई देंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश चौथे मुकाबले को जीतने की होगी।

ऐसे फ्री देखें लाइव मैच: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी-20 मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:00 से शुरू होगा। मैच से आधे घंटे पहले यानी कि शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आ जाएंगे। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। डीडी फ्री डिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं। वहीं मोबाइल पर मैच देखने के लिए फैंस जियो सिनेमा एप का यूज कर सकते हैं।
जानिए किसका पलड़ा भारी: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बनी हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 29 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मुकाबले में जीत हासिल की है। जबकि आस्ट्रेलिया ने 11 मैचों में बाजी मारी है। इन दोनों बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications