IND vs AUS: केएल राहुल को खड़े रहने के बजाय रन बनाने चाहिए, पूर्व खिलाड़ी की सलाह

केएल राहुल खराब दौर से गुजर रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी को लेकर कई तरह की बातें उठ रही हैं, उनको सलाह देने वाले भी काफी लोग हैं।

KL Rahul

IND vs AUS 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दोनों टेस्ट मैचों में केएल राहुल का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा है। राहुल के खेल को लेकर सवाल खड़े हुए और उनको टीम में रखने को लेकर भी फैन्स में नाराजगी देखने को मिली। राहुल को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर करने को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई बातें देखने को मिली। उनकी बल्लेबाजी में कमजोर पक्ष को लेकर प्रतिक्रियाएं आई हैं। उनमें वसीम जाफर का नाम भी शामिल है। जाफर ने भी एक खास कड़ी की तरफ इशारा किया है।

केएल राहुल सिर्फ खड़े रहना चाहते हैं

केएल राहुल सिर्फ खड़े रहना चाहते हैं

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए जाफर ने केएल राहुल की बैटिंग में आक्रामक अप्रोच की कमी बताई। पहले ऐसा नहीं होता था। जाफर ने कहा कि मैं राहुल की अप्रोच को लेकर खुश नहीं हूं। ऐसा लगता है कि वह सिर्फ क्रीज पर बने रहना चाहते हैं। आक्रामक अप्रोच की कमी दिख रही है। अगर वह तीसरा टेस्ट मैच खेलते हैं, तो क्रीज पकड़कर खड़े होने के बजाय रन बनाने के बारे में सोचना चाहिए। मुझे लगता है कि इस खराब दौर में उनको इससे मदद मिलेगी।

शुभमन गिल को देना चाहिए मौका

शुभमन गिल को देना चाहिए मौका

इंदौर टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर जाफर ने कहा कि मैं शुभमन गिल को खिलाना चाहूँगा। रोहित शर्मा के साथ गिल को खेलना चाहिए। वह फॉर्म में हैं और इस तरह के खिलाड़ी को ही टीम में लेना चाहिए। केएल राहुल को ब्रेक लेना चाहिए। अगर रन नहीं आ रहे हैं, तो उनके लिए ब्रेक तरोताजा होने का उपाय हो सकता है।

राहुल को उपकप्तानी से हटाया गया है

राहुल को उपकप्तानी से हटाया गया है

गौरतलब है कि केएल राहुल को टीम इंडिया की उपकप्तानी की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। इससे पहले नागपुर और दिल्ली टेस्ट मैच में उनके पास यह जिम्मा था लेकिन अब ऐसा नहीं है। हालांकि रोहित शर्मा ने कहा है कि उपकप्तान नहीं होने से कोई संकेत नहीं होता। जरूरी नहीं होता कि उपकप्तानी से हटाने पर खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+