0, 0, 0 और भारतीय फैन्स भड़क गए, तीन जीरो के बाद सूर्यकुमार को टीम से बाहर करने की मांग

Suryakumar Yadav का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। तीनों वनडे मैचों में वह रन बनाने में नाकाम रहे हैं। वह तीन बार गोल्डन डक पर आउट हुए।

Suryakumar yadav

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह टी20 क्रिकेट में बड़ा धमाका किया था, उसे देखते हुए लग रहा था कि वनडे क्रिकेट में भी वह प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भी सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कुछ उसी तरह का रहा है। इस सीरीज में उनके बल्ले से बिलकुल रन नहीं आये और उनका प्रदर्शन निराश करने वाला रहा है। तीसरी बार भी सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए।

चेन्नई वनडे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आते ही पहली गेंद पर आउट हो गए। एश्टन एगर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव क्लीन बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार यादव की कहानी इस सीरीज में कुछ ऐसी ही रही है। मुंबई वनडे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को मिचेल स्टार्क पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद विशाखापट्टनम वनडे में भी सूर्या उसी तरह की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। चेन्नई में भी कहानी वही रही और एक बार फिर से वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। इससे खराब सीरीज शायद ही किसी अन्य बल्लेबाज की रही हो। तीन लगातार गोल्डन डक का यह अनचाहा रिकॉर्ड बना है।

टी20 क्रिकेट में ही सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वनडे में उनकी कहानी ज्यादा ठीक नहीं रही है। उनके बल्ले से इस प्रारूप में रन नहीं आये हैं। वनडे में सूर्यकुमार यादव ने अब तक सिर्फ दो बार ही अर्धशतक जमाए हैं। उनका औसत भी 24 का रहा है। ऐसे में टीम में जगह को लेकर भी सवाल उठेंगे।

सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आई और कई तरह की बातें फैन्स ने कही है। कुछ फैन्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने सूर्यकुमार यादव को सिर्फ टी20 क्रिकेट का खिलाड़ी माना है। सूर्यकुमार यादव ने सोचा नहीं होगा कि उनके लिए ऐसी सीरीज रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+