IND vs AUS: शमी की घातक गेंदबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया 263 पर आउट, भारत की धीमी शुरुआत

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, दो बल्लेबाजों ने उनके लिए अर्धशतक जमाए।

Indian Team

IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। पहले दिन के अंतिम सेशन तक ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 263 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकोम्ब ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक जड़े। भारत ने स्टम्प्स तक पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 21 रन बनाए। रोहित 13 और केएल राहुल 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

उस्मान ख्वाजा की शानदार पारी

ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इसके बाद शमी ने वॉर्नर को आउट कर यह भागीदारी तोड़ दी। यहां से अश्विन ने दो विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब पर दी। इस मुश्किल घड़ी में उस्मान ख्वाजा क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते रहे और उन्होंने 81 रन की धाकड़ पारी खेली। केएल राहुल ने एक हाथ से तगड़ा कैच लेते हुए उनको वापस पवेलियन भेजा।

पीटर हैंड्सकोंब रहे नाबाद

उस्मान ख्वाजा के अलावा पीटर हैंड्सकोंब भी क्रीज पर टिककर खड़े रहे और अंत तक खेलते रहे। वह एक छोर पर थे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरे। हैंड्सकोंब ने इंटेंट दिखाते हुए अर्धशतक जमाया और उसके बाद भी क्रीज पर खड़े थे। टीम 263 रन बनाकर आउट हो गई लेकिन पीटर हैंड्सकोंब 72 रन बनाकार वापस नाबाद लौटे। उन्होंने स्पिनरों को बेहतरीन तरीके से खेला।

शमी की धमाकेदार गेंदबाजी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने स्पिनरों के लिए मददगार इस पिच पर बेहतरीन लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। वह ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में सफल रहे। शमी के अलावा टीम इंडिया के दो मुख्य स्पिनर अश्विन और जडेजा भी पीछे नहीं रहे। दोनों गेंदबाजों के खाते में 3-3 विकेट गए और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एक बार फिर से परेशानी में दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+