IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे कब? फ्री में लाइव देखने का ये है आसान जुगाड़!

IND vs AUS 2nd ODI, Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में सात विकेट से करारी हार झेलने के बाद भारतीय टीम की नजरें वापसी पर होगी। टीम अब तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है। यह मैच एक नए मैदान पर खेला जाएगा, जो भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार विराट कोहली के लिए काफी भाग्यशाली रहा है। ऐसे में फैंस को इस मैदान पर कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

विराट कोहली का रहा है शानदार प्रदर्शन (IND vs AUS 2nd ODI, Live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 8:30 बजे होगा। एडिलेड ओवल भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक खास मैदान है। विराट कोहली इस समय एडिलेड ओवल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने यहां चार वनडे पारियों में अब तक 61 की औसत से 244 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 107 रन रहा है।

IND vs AUS 1

ओवल की पिच पर किसे मिलेगा फायदा

उम्मीद है कि पर्थ में शून्य पर आउट होने के बाद कोहली इस मैदान पर अपनी शानदार फॉर्म दोहराएंगे। एडिलेड ओवल की पिच को ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी मैदानों में से एक माना जाता है। यह अपनी सच्ची उछाल और सपाट सतह के लिए जानी जाती है, जो शुरुआती दौर में बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने के लिए बेहतरीन मानी जाती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीरे-धीरे स्पिनरों को भी मदद देना शुरू कर देती है। इसलिए, यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

फ्री में मैच देखने का क्या है तरीका

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो होटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मैच देखने के लिए इस प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा। वहीं फ्री में मैच का लाइव प्रसारण देखने के लिए फैंस डीडी स्पोर्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले मैच में मिली निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम एडिलेड में शानदार प्रदर्शन करके सीरीज में बराबरी करने की पूरी कोशिश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+