IND vs AUS: जडेजा ने पहले गेंदबाजी के दौरान फंसाई बड़ी मछली, उसके बाद फील्डिंग के वक्त लपका लाजवाब कैच

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 188 रन पर ऑलआउट हो गई है। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट लिए और फील्डिंग के दौरान एक गजब का कैच भी लपका।

Ravindra Jadeja catch

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 30 ओवर हो जाने के बाद मैच में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। कंगारूओं की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। भारतीय गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मोहम्मद शमी 3 विकेट ले चुके हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ अभी तक फील्डिंग भी कमाल की हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा वनडे में भी कमाल कर रहे हैं। जडेजा ने पहले गेंदबाजी करते हुए मिचेल मार्श जैसे खतरनाक बल्लेबाज का विकेट लिया और उसके बाद एक शानदार कैच भी पकड़ा।

जडेजा ने पहले तो फंसाई बड़ी मछली

आपको बता दें कि मिचेल मार्श आज खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। 100 से उपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मार्श 65 गेंदों में 81 रन ठोककर गए है। मार्श को रोकना बहुत ज्यादा जरूरी था। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी दी। जडेजा ने पारी के 20वें ओवर में मिचेल मार्श को पवेलियन भेजने का काम किया। जडेजा ने मिचेल मार्श को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया। मार्श के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा था। यह विकेट 129 के स्कोर पर गिरा था।

जडेजा ने पॉइंट पर पकड़ा शानदार कैच

अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा विकेट लेने के बाद जडेजा ने फील्डिंग के दौरान भी अपना जलवा दिखाया। जडेजा ने मार्नस लाबुशेन का शानदार कैच पकड़ा। जडेजा ने पॉइंट पर फील्डिंग करते हुए मार्नस लाबुशेन का हवा में उछलते हुए कैच लिया। कुलदीप यादव के 23वें ओवर की चौथी गेंद को लाबुशेन ने कट करने की कोशिश की थी, लेकिन जडेजा ने अपना दाहिने हाथ पर शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़ लिया। मार्नस लाबुशेन 22 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा 8 महीने के बाद वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। जडेजा एशिया कप 2022 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से ही वो क्रिकेट से दूर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+