IND vs AUS: किसे मिलेगा डेब्यू करने का मौका? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ODI में भारत की संभावित प्लेइंग XI

IND vs AUS 1st ODI Playing 11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शुभमन गिल पहली बार एकदिवसीय क्रिकेट में कप्तानी करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। टॉस के समय वह भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करेंगे। उनके सामने टीम चुनने की चुनौती तो है। अंतिम ग्यारह में कुछ प्लेयर्स को बाहर बैठना ही पड़ेगा।

रोहित शर्मा ओपनिंग में मास्टर हैं, तो वह गिल के साथ खेलने के लिए आएँगे और यह पक्का है। उनके बाद विराट कोहली और उपकप्तान श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी हैं। अय्यर की फॉर्म धांसू रही है। चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्होंने यह दिखाया था। अय्यर का खेलना भी तय माना जा रहा है।

IND vs AUS

इसके अलावा केएल राहुल को विकेटकीपर के रूप में लेकर जाया गया है। वह मिडल ऑर्डर में टीम की बैटिंग लाइनअप को स्टेबल करते हैं, तो उनका खेलना भी तय है। अब ऑल राउंडरों की बात करें, तो एक स्पिन और एक मीडियम पेसर ऑल राउंडर टीम में शामिल किया जा सकता है।

IND vs AUS: गेंदबाज और ऑल राउंडर

इस रेस में अक्षर पटेल और नितीश रेड्डी के रूप में दो नाम हैं। रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया में रेड बॉल क्रिकेट खेलने का अनुभव है, इसलिए वह टीम में शामिल होते नज़र आ रहे हैं। स्पिन विभाग का जिम्मा कुलदीप यादव के पास होगा। उनके लिए पिच मायने नहीं रखती है, वह अपनी कलाई का इस्तेमाल करके गेंद को घुमाने की क्षमता रखते हैं।

तेज गेंदबाजी में मुख्य गेंदबाज मोहम्मद सिराज होने वाले हैं। उनके अलावा हर्षित राणा का डेब्यू होता नज़र आ सकता है। वह अगर खेलते हैं, तो प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में नहीं बन पाएगी। उनके अलावा अर्शदीप सिंह भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

IND vs AUS: कौन बैठेगा बाहर?

इस स्थिति में टीम से बाहर रहने वाले खिलाड़ी का नाम यशस्वी जायसवाल होगा। वह बतौर ओपनर खेलते हैं और टॉप क्रम में जगह खाली नहीं है। अगर रोहित शर्मा हर मैच में खेलेंगे, तो जायसवाल वहां सिर्फ बेंच पर हे बैठे रहेंगे। उनकी जगह पूरी सीरीज में नहीं बन पाएगी। ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को भी पहले वनडे में तो जगह मिलती नजर नहीं आ रही है।

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+