IND vs AUS 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, यह है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित की जगह हार्दिक पांड्या आज कप्तानी कर रहे हैं।

India vs Australia 1st ODI

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खत्म होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज आज से हो रहा है। सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करने आए। हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को मौका दिया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी शार्दुल, शमी और सिराज के पास होगी तो वहीं कुलदीप यादव रिस्ट स्पिनर की भूमिका निभाएंगे। रवींद्र जडेजा उनका साथ देंगे। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे।

हार्दिक पहली बार कर रहे हैं वनडे में कप्तानी

आपको बता दें कि आज रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या पहली बार वनडे में कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक भारत के लिए टी20 मैचों में कप्तानी की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी कुछ खिलाड़ी चोट और निजी कारणों की वजह से यह सीरीज नहीं खेल रहे हैं। एलेक्स कैरी बीमार होने की वजह से आज नहीं खेल रहे हैं। वहीं डेविड वॉर्नर अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें आज प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। डेविड वॉर्नर टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। वहीं पैट कमिंस के परिवार में उनकी मां का निधन हो गया है, जिस कारण वो इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

यह है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिश, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क और एडम जैंपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+