IND vs AUS: केएल राहुल की फॉर्म में वापसी के बाद ट्विटर पर तूफ़ान, वेंकटेश प्रसाद को किया गया ट्रोल
केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद फिफ्टी जमाई और टीम इंडिया को पहले वनडे में जीत दिला दी।

IND vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बल्ले से जलवा दिखाने में नाकाम रहे केएल राहुल ने एकदिवसीय सीरीज के पहले ही मैच में एक बड़ा धमाका कर दिया। टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालते हुए राहुल ने एक नाबाद अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई। उनके साथ रविन्द्र जडेजा ने भी टिककर बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। अब तक राहुल की काफी आलोचना होती रही है लेकिन उन्होंने एक बार फिर से अपनी क्लास दिखा दी।
नम्बर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल सफल रहे हैं। इससे पहले भी कुछ मौकों पर वह नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलने में सफल रहे हैं। मुंबई में पहले वनडे के दौरान टीम इंडिया को उन्होंने मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने में मदद की और जीत भी दिलाई। एक समय भारतीय टीम के लिए 189 रनों का स्कोर काफी ज्यादा लग रहा था। राहुल ने संयम के साथ खेलते हुए गेंद की मेरिट देखते हुए बैटिंग की।
ऑस्ट्रेलिया से मिले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने महज 16 रनों के कुल स्कोर पर ही 3 विकट गंवा दिए थे। कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी भी इसमें शामिल थे। टीम इंडिया के लिए धाकड़ बैटिंग कर रहे शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाज करते हुए शुरुआत की लेकिन वह भी 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस समय केएल राहुल ने एक छोर संभालकर रखा। पांड्या जब 25 रन बनाकर आउट हुए, उस समय जडेजा और राहुल ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की।
केएल राहुल ने संभलकर खेलते हुए सेट होने के बाद तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर दबाव बनाने का काम किया। उनका साथ देते हुए जडेजा भी खड़े रहे और लक्ष्य के करीब आने के बाद तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली और टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। केएल राहुल की फॉर्म में वापसी को लेकर ट्विटर पर बड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications