IND vs AFG: विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 से बाहर, बड़ी वजह सामने आई

IND vs AFG: विराट कोहली लम्बे समय के बाद भारतीय टी20 टीम में आए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है। पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है।

मोहाली में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले में विराट कोहली नहीं खेलेंगे। विराट कोहली को लेकर यह खबर खुद कोच राहुल द्रविड़ ने सुनाई है। द्रविड़ ने प्रेस वार्ता में कहा कि विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

virat kohli

भारतीय कोच ने बताया कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से पहला टी20 मुकाबला मिस करेंगे। इससे एक चीज और साफ़ हो गई है। टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले को ओपन रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल करने वाले हैं। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम रहेगा।

हालांकि यह सामने नहीं आया है कि कोहली किस व्यक्तिगत कारण से बाहर हुए हैं। दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में विराट कोहली उपलब्ध हो जाएँगे। यह भी मांग की जा रही थी कि कोहली और रोहित दोनों को मिलकर ओपनिंग करनी चाहिए।

उधर अफगानिस्तान की टीम को भी एक बड़ा झटका लगा है। राशिद खान पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। राशिद खान चोट के बाद रिकवरी से गुजर रहे हैं। हालंकि उनको 19 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन अब उनके बाहर होने की पुष्टि हुई है। अफगानिस्तान के लिए उनका बाहर होना अच्छी खबर नहीं है। हालांकि टीम में मुजीब उर रहमान है, वह यूएई दौरे पर टीम में शामिल नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+