5 साल बाद भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी? अफगानिस्तान के खिलाफ इन प्लेयर्स को किया जाएगा शामिल

IND vs AFG: इसी महीने दिल्ली में टीम इंडिया की सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली है। तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा फ़िलहाल नहीं हुई है। टीम इंडिया अपनी पिछली सीरीज ज़िमाब्ब्वे में खेलकर आई थी। अब अफगान बोर्ड की मेजबानी में मुकाबले होने हैं।

इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को जापान में एशियन गेम्स में खेलने के लिए जाना है। ऐसे में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं। श्रेयस अय्यर ही अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

indian team

हार्दिक पांड्या के फिट होने की खबर आई थी, इसके बाद अब वह एक बार फिर से अनफिट बताए जा रहे हैं। इस स्थिति में पांड्या की टीम में जगह बनती नहीं दिखाई दे रही है, हालांकी अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। उनको बेंगलुरु में एक बार फिर से अपनी फिटनेस के ऊपर काम करना पड़ेगा।

पांच साल बाद हो सकती है एक खिलाड़ी की वापसी

एक नई खबर क्रुणाल पांड्या को लेकर आई है, उनको ऑल राउंडर के तौर पर लाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो अक्षर पटेल को बाहर रखा जाएगा। क्रुणाल पांड्या ने पिछले पांच सालों से टीम इंडिया के लिए कोई गेम नहीं खेला है लेकिन आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित करने वाला काम किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल होने वाले वरुण चक्रवर्ती को लेकर कोई खबर नहीं है। उनकी फिटनेस पर अपडेट नहीं होने का मतलब है कि उनको और समय लगने वाला है। उधर बुमराह भी फिट नहीं हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप और प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर ही रहने वाला है।

भारत की संभावित टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, कृणाल पांड्या/अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, वैभव सूर्यवंशी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+