IND vs AFG: गुलबदीन ने चौके-छक्कों से खेली तूफानी पारी, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 173 का लक्ष्य

India vs Afghanistan 2nd T20: इन्दौरे के होल्कर स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज गुलबदीन नैयब ने बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने तेज फिफ्टी जड़ी। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग कर 172 रन पर आउट हो गई।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी और फैसला सही साबित हुआ। अफगानिस्तान के ओपनर गुरबाज को रवि बिश्नोई ने 14 रन पर आउट कर दिया। उनके बाद अक्षर पटेल ने इब्राहिम जादरान को 8 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। ओमरजई 2 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने।

ind vs afg

इन सबके बीच गुलबदीन नैयब ने धमाका कर दिया और मौके का फायदा उठाते हुए चौके और छक्कों की बारिश कर डाली। वह 28 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। उनको आउट अक्षर पटेल ने कर दिया। पटेल की गेंद पर वह रोहित के हाथों आउट हुए और 35 गेंद में 57 का स्कोर किया।

पिछले मैच में धाकड़ खेलने वाले मोहम्मद नबी इस बार खास नहीं कर पाए और 14 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनको रवि बिश्नोई ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। बाद में नजीबुल्लाह जादरान ने तेज बल्लेबाजी की। उनको 23 रन पर अर्शदीप ने आउट किया।

मुजीब उर रहमान ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन वह अंतिम ओवर में 21 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अफगानिस्तान की टीम अंतिम गेंद तक 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए अर्शदीप को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। अक्षर और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले।

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+