IND U19 vs SA U19 Live Streaming: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच फ्री में लाइव देखने का क्या है तरीका!
IND U19 vs SA U19 Live Streaming: बेनोनी के विलोमूर पार्क में आज युवा क्रिकेट सितारों के बीच एक रोमांचक भिड़ंत होने जा रही है। भारत की अंडर-19 टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मैदान पर उतरेगी। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारत ने पहले मैच में दर्ज की थी जीत (IND U19 vs SA U19 Live Streaming)
वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज की शानदार शुरुआत की है और वे आज का मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेंगे। सीरीज के पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 25 रनों (DLS पद्धति) से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले के नायक हरवंश सिंह पंगलिया रहे, जिन्होंने 93 रनों की जुझारू पारी खेली। उनका साथ आर.एस. अंबरीश ने 65 रन बनाकर बखूबी निभाया।

दक्षिण अफ्रीका की नजरें वापसी पर
इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने 301 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के जेजे बासन ने चार विकेट झटककर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान जरूर किया, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। मेजबान टीम के लिए जोरिच वैन शल्कविक ने पिछले मैच में अर्धशतक जमाकर फॉर्म दिखाया था। आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका की कोशिश होगी कि वे अपने मध्यक्रम की बल्लेबाजी में सुधार करें और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाएं। उनके गेंदबाजों पर जिम्मेदारी होगी कि वे भारतीय टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेजें।
फ्री लाइव देखने का क्या है तरीका
यह दूसरा यूथ वनडे मैच आज यानी सोमवार, 5 जनवरी को खेला जा रहा है। मैच दक्षिण अफ्रीका के विलोमूर पार्क, बेनोनी में आयोजित किया जा रहा है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होगी, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा। भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस मैच का सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। क्रिकेट फैंस इस रोमांचक मुकाबले को 'क्रिकेट साउथ अफ्रीका' के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications