'ऐश्वर्या के बारे में...', शोएब अख्तर ने अब्दुल रज्जाक को लगाई तगड़ी लताड़, अफरीदी को भी घेरा
Shoaib Akhtar on Abdul Razzaq: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ऐश्वर्या राय पर घटिया टिप्पणी करने के बाद लोगों के निशाने पर हैं। हालांकि चारों ओर से घिरने के बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी जरूर मांग ली है लेकिन लोग उन्हें अभी भी सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि उनकी आलोचना करने वालों में उनके वतन के लोग भी शामिल हैं।

अब्दुल रज्जाक की तगड़ी क्लास पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर ने लगाई है। जिन्होंने ट्विटर पर उन्हें लताड़ लगाते हुए कहा कि 'रज्जाक ने जो बयान दिया है, मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, किसी भी महिला के बारे में इस तरह से नहीं बोलना चाहिए, जो लोग उनके बगल में बैठे थे, उन्हें ताली बजाने और हंसने की बजाय इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए था।'
रज्जाक के साथ-साथ अफरीदी की भी क्लास
आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने अपनी पोस्ट में रज्जाक के साथ-साथ शाहिद अफरीदी की भी क्लास लगाई क्योंकि जिस प्रेस वार्ता में रज्जाक पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय पर घटिया बयानबाजी की थी, उसमें शाहिद भी मौजूद थे और उन्होंने अब्दुल रज्जाक की बात पर हंसते हुए तली बजाई थी।
अभी मैंने अभी अफरीदी से बात की थी...'
हालांकि रफ्तार के जादूगर और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' कहे जाने वाले शोएब अख्तर ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि 'अभी मैंने अफरीदी से बात की थी, उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें असल में समझ नहीं आया कि क्या कहा गया गया था, मुझे पता होता तो मैं वहीं इसकी आलोचना करता उन्होंने मुझसे फोन पर भी स्पष्ट शब्दों में इसकी घोर निंदा की है, ये बर्ताव उन्हें भी समझ में नहीं आया।'
आखिर रज्जाक ने क्या कहा था?
विश्वकप में पाकिस्तानी टीम के लचर परफार्मेंस पर सवाल खड़ा करते हुए अब्दुल रज्जाक ने पीसीबी यानी कि पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि 'पीसीबी का अपने खिलाड़ियों के प्रति इरादा साफ नहीं है, वो खिलाड़ियों के लिए बिल्कुल भी सजग नहीं है। ये बिल्कुल वैसे ही है जैसे कि अगर 'मैं ऐश्वर्या राय से शादी करूंगा और फिर उससे नेक बच्चा पैदा करूं तो ऐसा कभी नहीं हो सकता इसलिए आपको पहले नियत ठीक करनी होगी।'












Click it and Unblock the Notifications