इमरान ताहिर ने मचाया तहलका, महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Imran Tahir broke MS Dhoni record: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी इमरान ताहिर आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेले हैं। हालांकि अब वह आईपीएल में नहीं खेलते हैं लेकिन कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं। सीपीएल के फाइनल में उन्होंने गयाना अमेजोन वॉरियर्स को अपनी कप्तानी में जीत दिला दी।

ताहिर ने टाइटल जीतने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा और अहम टी20 रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस साल ही माही ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया था। बतौर कप्तान इमरान ताहिर ने धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने रविवार को गयाना को लीड करते हुए पहला खिताब दिलाकर इतिहास रच दिया।

imran tahir

धोनी की कप्तानी में आईपीएल का खिताब दो बार हासिल करने वाले ताहिर ने सबसे ज्यादा उम्र में ख़िताब जीतने वाले कप्तान का तमगा हासिल आकर लिया। किरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की टीम गयाना के सामने थी लेकिन ताहिर की टीम 9 विकेट से खिताब जीतने में सफल रही।

साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 41 साल की उम्र में आईपीएल का खिताब हासिल किया है। इस साल ही माही ने आईपीएल में अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीती है। चार महीनों में ही इमरान ताहिर ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

धोनी ने आईपीएल में पांचवां खिताब 41 साल की उम्र में कप्तानी करते हुए जीता था। इमरान ताहिर इस मामले में उनसे आगे निकल गए। ताहिर ने 44 साल की उम्र में कप्तानी करते हुए अपनी टीम गयाना अमेजोन वॉरियर्स को खिताबी जीत दिला दी।

गौरतलब है कि धोनी अभी और खेलेंगे। इस साल आईपीएल में धोनी ने कहा था कि फैन्स का प्यार इतना था कि वह रिटायर्मेंट का निर्णय नहीं ले पाए। उन्होंने कहा कि फिटनेस पर सब कुछ निर्भर करता है। हालांकि संन्यास नहीं लेकर उन्होंने दर्शा दिया कि वह अगले साल भी खेलने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+