'यहां ड्रेनेज सिस्टम...,' चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान के लिए मजे, ICC से की ये मांग
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान 2025 में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान है, लेकिन भारत के साथ राजनीतिक तनाव के कारण उनकी मेजबानी पर संदेह है। इस बीच पाकिस्तान के मेजबानी के अधिकार खोने की अफवाहों के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने के लिए आईसीसी से मजेदार अंदाज में दिलचस्प मांग की है।
भारत और पाकिस्तान ने राजनीतिक तनाव के कारण लगभग एक दशक से बायलेट्रल सीरीज नहीं खेली है और कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि टूर्नामेंट को दुबई में स्थानांतरित किया जा सकता है। चल रही रिपोर्टों और अफवाहों के बीच टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए आइसलैंड क्रिकेट ने अपने चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति और मानक क्रिकेट मैदानों की कमी के बारे में कुछ ऐसा लिखा है, जोकि अब चर्चा में है।

आइसलैंड ने X पर पोस्ट में लिखा कि, 'हम पीछे हटने वाले लोग नहीं हैं। हमने आज 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए अपनी बोली जारी कर दी है और हम यह सुनने के लिए उत्सुक हैं कि आईसीसी के ग्रेग बार्कले इस बारे में क्या कहते हैं।'
आइसलैंड क्रिकेट ने मेजबानी की पेशकश करते हुए आईसीसी को लिखा 'प्रिय ग्रेग, आइसलैंड क्रिकेट एसोसिएशन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट जोकि फरवरी और मार्च में पाकिस्तान में होना था, उसकी मेजबानी के लिए रुचि रखता है। उन्होंने कहा कि, 'हम सुन रहे हैं कि टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, यह किसी के लिए स्पष्ट नहीं है कि इसका क्या मतलब है। हम इसी बीच टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बोली लगाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हमारे पास एक टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए फैंस संख्या और बढ़िया मैदान हैं।'
आइसलैंड क्रिकेट ने अपने पत्र में आगे लिखा कि, आइसलैंड में फरवरी-मार्च में मौसम काफी सुहावना रहता है। हालांकि, हालांकि ठंडा ज्यादा रहेगा, लेकिन इसके लिए हमारे पास भरपूर मात्रा में बिजली उपलब्ध है। हमारे पास पैनल हीटर्स भी हैं, जो खिलाड़ियों को गर्म रखेंगे। ज्वालामुखी की राख से बनी हमारी मिट्टी पानी और गंदगी सोख लेने में यूरोप में सबसे बढ़िया है, एशिया में खराब ड्रेनेज क्वालिटी जैसी दिक्कतें भी यहां नहीं होगी।'
दरअसल, खबरें हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को पूरी तरह से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थानांतरित किया जा सकता है या एशिया कप 2023 के समान हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जा सकता है। विशेष रूप से एशिया कप के दौरान चार मैच पाकिस्तान में आयोजित किए गए थे, जबकि भारत के सभी मैचों सहित शेष दस खेल श्रीलंका में आयोजित किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications