WTC Points Table: इंग्लैंड को हराने के बाद प्वाइंट टेबल में भारत का दबदबा, जानें कौन-कहां?

India vs England Test, WTC Points Table: विजाग में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत के बाद भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक तालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम ने 106 रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।इस जीत के बाद भारत, आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से आगे निकल गया।

ऑस्ट्रेलिया स्टैंडिंग में अभी भी नंबर एक टीम
दरअसल, रोहित शर्मा एंड कंपनी के अब नए WTC चक्र में छह मैचों में 52.78% अंक हैं। न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश प्रत्येक के 50% अंक हैं। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया स्टैंडिंग में अभी भी नंबर एक टीम बनी हुई है।

Team India

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास 55% अंक
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास 55% अंक हैं, लेकिन वे जल्द ही टॉप स्थान खो सकते हैं, क्योंकि वर्तमान में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओवल में डब्ल्यूटीसी मैच चल रहा है।

इंग्लैंड अंक तालिका में आठवें स्थान पर
इस बीच इंग्लैंड तालिका में आठवें स्थान पर बरकरार है। विजाग में भारी हार के कारण बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम का अंक प्रतिशत 29.17% से घटकर 25% हो गया है।

जसप्रीत बुमराह को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, क्योंकि यशस्वी ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा, जबकि बुमराह ने पहली पारी में 6 विकेट हॉल के साथ मैच में कुल 9 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+