World Cup Qualifiers: आयरलैंड पर भारी पड़ी वेस्ले की पारी, नीदरलैंड्स ने 2 विकेट से जीता मैच
नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम (Netherlands Crickt Team) ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स वार्म-अप मैच आयरलैंड की (Ireland Cricket Team) टीम को 2 विकेट से हरा दिया है। वार्म-अप के 9वें मैच में दोनों टीमों का सामना जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुआ।
इस दौरान आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 39.2 ओवर में 193 ही रन बनाए जिसको नीदरलैंड्स ने 37.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाकर हासिल कर लिया।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर वार्म अप मैच 13 जून से 15 जून के बीच थे। श्रीलंका और यूनाइटेड स्टेट के बीच 10वें मुकाबले के साथ वार्म अप मैच समाप्त हो चुके हैं जिसमें श्रीलंका की टीम ने 198 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है।
इसके बाद आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 शुरू हो जाएगा। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है जो 18 जून से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 34 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे।
वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुख्य प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें वेस्टइंडीज और श्रीलंका जैसी धाकड़ टीमें भी शामिल है। ऐसे में नीदरलैंड और आयरलैंड दोनों के लिए वर्ल्ड कप की मुख्य प्रतियोगिता में जगह बनाने की चुनौती बहुत बड़ी है। इसके अलावा जिंबाब्वे भी एक अनुभवी टीम है।
नीदरलैंड्स और आयरलैंड के वार्म-अप मैच में आयरलैंड की ओर से विकेटकीपर टकर ने 90 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। डिलेनी ने 25 गेंदों पर तेज 46 रन बनाए और ह्यूम ने 34 गेंदों पर 30 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।
इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने ओपनर मैक्स ओडोड ने 41 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। वेस्ले बेरेस ने सबसे अहम योगदान देते हुए 85 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। जब मिडिल ऑर्डर धराशाई होने लगा तो शारिज अहमद ने 64 गेंदों पर ठोस 30 रन बनाए और टीम को जिताने में योगदान दिया। गेंदबाजी में आयरिश बेंजामिन व्हाइट ने 10 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications