Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WI vs OMA: वेस्टइंडीज के ओपनर का जोरदार शतक, 40 ओवर में खत्म कर दिया मुकाबला

ICC World Cup Qualifiers, WI vs OMA: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के सुपर सिक्स के सातवें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने ओमान को 7 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने 9 विकेट पर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 40वें ओवर में 3 विकेट पर 222 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ओमान के ओपनर बल्लेबाज जतिंदर सिंह 8 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए आकिब इलियास भी एक रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

brandon king

कश्यप प्रजापति ने कुछ देर टिककर बल्लेबाजी की लेकिन उनको 31 रन के निजी स्कोर पर रोस्टन चेज ने रन आउट कर दिया। ओमान के लिए यह एक बड़ा झटका था। अयान खान ने 30 और मोहम्मद नदीम ने 20 रनों का स्कोर हासिल किया। उनके आउट होने पर टीम की स्थिति खराब थी।

निचले क्रम से शोएब खान ने 50 रनों की पारी खेली। सूरज कुमार भी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे और 53 के निजी स्कोर पर नाबाद रहे। इस तरह ओमान ने 9 विकेट पर 221 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा काइल मेयर्स को भी दो विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए विंडीज की भी खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद केसी कार्टी और ब्रेंडन किंग ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। कार्टी 29 रन बनाकर चलते बने लेकिन किंग टिके रहे।

शाई होप और किंग के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की भागीदारी हुई। ब्रेंडन किंग ने 104 गेंदों में 100 रन बनाए। वनडे में यह उनका दूसरा शतक था। शाई होप फिफ्टी जड़ने के बाद 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। निकोलस पूरन ने नाबाद 19 रन बनाए। इस तरह वेस्टइंडीज ने ओमान को आसानी से पटखनी दे डाली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+