T20 World Cup 2026: टिकट बिक्री आज से शुरू! खरीदने के लिए फैंस के बीच मचेगी होड़?
ICC T20 World Cup Cup 2026 Tickets: क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुष्टि की है कि आगामी आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के टिकट आज यानी 11 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे से लाइव हो जाएंगे। इस मेगा-इवेंट की शुरुआत 7 फरवरी, 2026 से होगी और यह पूरा टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के कुल आठ स्टेडियमों में खेला जाएगा, जहां दुनियाभर की 20 टीमें टी20 क्रिकेट के महामुकाबले में हिस्सा लेंगी।
एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान (ICC T20 World Cup Cup 2026 Tickets)
मेजबान भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए (USA) के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला फैंस के लिए खास होगा, क्योंकि भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अपने वर्ल्ड कप सफर का आगाज करेगी। टूर्नामेंट के लीग स्टेज के लिए सभी 20 टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। भारत को अपने ग्रुप में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ रखा गया है।

कहां से खरीद सकते हैं टिकट
इसके अलावा ग्रुप में यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीमें भी शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा की तरह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा आकर्षण होगा। क्रिकेट के इस महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए फैंस बेसब्री से टिकटों के उपलब्ध होने का इंतज़ार कर रहे थे। आईसीसी ने टिकटों की बिक्री शुरू होने का समय बता दिया है, हालांकि टिकट कैसे और कहां से खरीदे जा सकते हैं, इस पर विस्तार से जानकारी अभी आनी बाकी है।
कुछ ही मिनटों में बिक जाएंगे टिकट?
पिछली बार के बड़े इवेंट्स को देखते हुए यह संभावना है कि बुक माय शो एक बार फिर ICC का आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर हो सकता है। फैंस को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले संबंधित टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर अपनी तैयारी पूरी रखें। क्योंकि भारत के मैचों और भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक जाने की उम्मीद है।
𝗬𝗢𝗨𝗥 𝗦𝗘𝗔𝗧 𝗜𝗦 𝗪𝗔𝗜𝗧𝗜𝗡𝗚 👀
Grab your tickets to the ICC Men's #T20WorldCup 2026 when sales open on 11 December at 6:45 PM IST and join fans from around the world in the stands 🏆 pic.twitter.com/2pbjpYxrIk
— ICC (@ICC) December 11, 2025












Click it and Unblock the Notifications