ICC T-20 विश्व कप का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर को भारत-पाक का मुकाबला
मेलबर्न, 21 जनवरी। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। भारत और पाकिस्तान की टीमें 23 अक्टूबर को एक दूसरे के सामने होंगी। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा इस साल होने वाले टी-20 विश्वकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी और 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विश्वकप के मैच सात अलग-अलग मैदान में खेले जाएंगे। जिसमे मेलबर्न, सिडनी, ब्रिस्बेन, एडिलेड, गीलॉन्ग, होबर्ट और पर्थ शामिल हैं। कुल 45 मैच इन अलग-अलग जगहों पर खेले जाएँगे। बता दें कि 2020 में विश्वकप को आगे बढ़ा दिया गया था।

विश्वकप का पहला मैच 16 अक्टूबर को श्रीलंका और नामीबिया के बीच गीलॉन्ग में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को एमसीजी में खेला जाएगा। वहीं दो सेमीफाइनल मुकाबले सिडनी और एडिलेड में खेले जाएंगे। सुपर 12 फेज की शुरुआत दो ग्रुप मे 22 अक्टूबर से होगी।
टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है
ग्रुप-1
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, ए1, बी1
ग्रुप-2
भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, बी1, ए2
बता दें कि सुपर-12 स्टेज में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश ने सीधी एंट्री हासिल की है। श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नामीबिया ने विश्वकप के लिए क्वालिफाई कर लिया है लेकिन इनके मैच पहले राउंड में होंगे। बाकी की चार टीमों की जगहें क्वालिफाइंग राउंड से भरी जाएंगी। आईसीसी के सीईओ जेफ एलार्डिस ने टी-20 विश्वकप का शेड्यूल जारी करते हुए कहा कि क्रिकेट में टी-20 फॉर्मेट तेजी से बढ़ रहा है, हमारी आने वाली पीढ़ियों औ फैंस को टी-20 विश्वकप कप प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाएगा क्योंकि इसमे दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में अपना दमखम दिखाएंगे। हमे पता है कि सैकड़ों और हजारो जुनूनी क्रिकेट फैन अपनी टीम का समर्थन करने के लिए आगे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications