वर्ल्ड कप में ओस का निकाला गया तोड़, आईसीसी ने इतने मीटर की बाउंड्री रखने का दिया निर्देश

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में कुछ ही दिनों का समय है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आईसीसी अपनी निगरानी में सभी काम करवा रही है। आईसीसी ने पिच क्यूरेटर्स को बाउंड्री की लम्बाई ज्यादा रखने के लिए कहा है। इसके अलावा पिचों पर घास भी रखने का निर्देश दिया गया है।

आईसीसी ने कुछ सोचकर ही इस तरह का निर्णय लिया है। बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाये रखना जरूरी है। टॉस से पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए आईसीसी ने इस तरह का हल निकाला है। इससे बाद में या पहले बैटिंग करने का फर्क नहीं पड़ेगा।

eden gardens

टॉस जीतकर हर टीम पहले गेंदबाजी करते हुए बाद में बैटिंग करने का निर्णय लेगी। ओस की भूमिका के कारण बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। यूएई और ओमान में साल 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में कुछ यही देखने को मिला था। आईसीसी ने सीमा रेखा की लम्बाई 70 मीटर रखने के लिए कहा है।

अतिरिक्त घास पिच पर रखने के कारण ओस का असर कम हो जाएगा। घास इसे सोख लेगी और गेंदबाजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे बाद में बल्लेबाजी करने पर भी गेंदबाजों के लिए मदद बनी रहेगी। घास होने से टीमों को स्पिनरों के ऊपर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

भारत के धीमे ट्रैक्स पर घास होने से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। स्कोर भी ज्यादा नहीं बनेगा और मुकाबले दिलचस्प बने रहेंगे। आईसीसी ने मैचों को दिलचस्प बनाने के लिए ही इन सभी बातों के तरफ गैर किया और प्रोटोकॉल सेट किये हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के सूत्र के अनुसार आईसीसी ने सीमा रेखा की लम्बाई तय की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम बाउंड्री सीमा 65 मीटर की होती है और अधिकतम 85 मीटर रहती है। पुराने स्टेडियमों में सीमा रेखा 70 से लेकर 75 मीटर की होती है। आईसीसी ने कहा है कि बाउंड्री की लम्बाई 70 मीटर से ज्यादा रखी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+