World Cup 2023 Tickets: इस दिन होगी वर्ल्ड कप टिकट की बिक्री शुरू, जानिए कितना होगा दाम

World Cup 2023 Tickets price: भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है।

World Cup 2023 Tickets price: भारत को इस साल वर्ल्ड कप अपने देश में ही खेलना है। क्रिकेट के कई दिग्गज इस भारत के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। आखिरी बार साल 2011 में भारत ने अपनी सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप खेला था। इस साल भारत को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत मिली थी।

टिकटों की बिक्री होगी शुरू: वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबलों के लिए जल्द ही टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। भारत में होने वाले सभी मुकाबलों में स्टेडियम में फैंस भारी संख्या में मौजूद रहेंगे। खातौर पर भारत के मैचों के लिए टिकटों की मारमारी देखने को मिल सकती है। अक्टूबर के महीने में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

World Cup 2023, 1

इतने की होगी टिकट: हर मैच के लिए टिकटों के दाम अलग-अलग हो सकते हैं। वेन्यू और टीम पर टिकटों के प्राइज का असर देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर टिकटों की कीमत 100 से 50,000 रुपये होने की उम्मीद बताई जा रही है। आईसीसी ने टिकटों की बिक्री की घोषणा के लिए अभी कोई ऑफिश्यली ऐलान नहीं किया है।

कब मिलेगा टिकट: 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की बिक्री जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू की जा सकती है। टिकटों को फैंस आसानी के साथ ऑनलाइन cricketworldcup.com पर जाकर खरीद सकते हैं। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर करेगी।

वर्ल्ड कप के लिए फैंस उत्साहित: लंबे समय बाद भारत में कोई आईसीसी इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में फैंस इन मुकाबलों के लिए बेहद उत्साहित हैं। खासतौर पर 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का प्रभाव अभी से देखने को मिल रहा है। अहमदबाद में 15 अक्टूबर के दिन के लिए होटलों में रूम का किराया आसमाम छू रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+