क्रिकेट जगत में आया भूचाल, बांग्लादेश का कटा टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता, ICC ने सुनाया अंतिम फैसला

Bangladesh Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आईसीसी (ICC) बोर्ड के सदस्यों ने सर्वसम्मति से वोटिंग के बाद बांग्लादेश को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से रिप्लेस (Replace) करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने इस फैसले की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को आधिकारिक रूप से दे दी है।

अब कौन सी टीम लेगी जगह? सबसे बड़ा सवाल यह है कि बांग्लादेश की जगह ग्रुप C में कौन शामिल होगा? नियमों के मुताबिक, क्वालीफायर राउंड में टॉप पर रहने वाली टीम या आईसीसी रैंकिंग में अगली सर्वश्रेष्ठ टीम को मौका मिल सकता है। ग्रुप C में अब इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ एक नई टीम भिड़ती नजर आएगी।

BANGLADESH TEAM

बांग्लादेश के साथ आईसीसी ने कई दौर की वार्ता की थी लेकिन हर बार यह बेनतीजा रही। अंत में आज हुई मीटिंग में यह फैसला सुना दिया गया कि भारत में नहीं खेलने पर आपको बाहर होना पड़ेगा। अपनी अंतरिम सरकार से बात करके आप फैसला ले सकते हैं, उनके पास 24 घंटों का समय है।

गौरतलब है कि मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप को लेकर अपनी अकड़ दिखाई थी। इसके बाद बांग्लादेश को पाकिस्तान ने भी उकसाने का काम किया। आईसीसी के एक भारतीय सदस्य को बांग्लादेश का वीजा भी नहीं दिया गया था।

आईसीसी (ICC) के नियमों के अनुसार, यदि कोई क्वालीफाई कर चुकी टीम टूर्नामेंट से बाहर होती है, तो उसकी जगह रैंकिंग में सबसे ऊपर मौजूद अगली टीम को मौका दिया जाता है। ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड (Scotland) को बतौर रिप्लेसमेंट लाने की योजना बना रहा है।

स्कॉटलैंड वर्तमान में उन टीमों में सबसे आगे है जो क्वालीफायर के जरिए मुख्य राउंड में जगह बनाने से चूक गई थीं। अगर बांग्लादेश और आईसीसी के बीच चल रहा यह विवाद नहीं सुलझता है, तो ग्रुप C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल के खिलाफ अब स्कॉटलैंड की टीम ताल ठोकती नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+