T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए ICC ने जारी की स्टैंडिंग टिकट, कैसे खरीदें और कितनी है कीमत, जानें यहां

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने की ख्वाहिश हर क्रिकेट फैंस की रहती है। इस साल एशिया कप के दो महीने के अंदर ही ये दोनों टीमें एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेगी।

नई दिल्ली, 25 अगस्त। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने की ख्वाहिश हर क्रिकेट फैंस की रहती है। इस साल एशिया कप के दो महीने के अंदर ही ये दोनों टीमें एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेगी। ऐसा सालों बाद होगा जब इतने कम गैप पर भारत-पाकिस्तान की टीमें आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएगी। एशिया कप के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के लिए मैदानी जंग देखने को मिलेगी।

आईसीसी ने जारी किए स्टैंडिंग रूम के टिकट

आईसीसी ने जारी किए स्टैंडिंग रूम के टिकट

इस साल ही 23 अक्टूबर को एमसीजी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए आईसीसी ने गुरुवार को स्टैंडिंग रूम के टिकट जारी किए गए। फरवरी में बिक्री शुरू होने के पांच मिनट के अंदर ही सारे टिकट बिक गए थे। जिसके बाद अब आईसीसी ने स्टैंडिंग रूम टिकट को दर्शकों के लिए ओपन कर दिया है। दर्शक इसे खरीद सकते हैं। इन टिकटों को पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर बेचा जाएगा।

करीब 4000 से अधिक बेची जाएगी टिकट

करीब 4000 से अधिक बेची जाएगी टिकट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को कहा कि वह 23 अक्टूबर को होने वाले एमसीजी में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टी20 वर्ल्ड कप 2022 मैच के लिए स्टैंडिंग रूम टिकट जारी करने जा रही है। 4,000 से अधिक स्टैंडिंग रूम टिकट और सीमित संख्या में अतिरिक्त सीटों की बिक्री गुरुवार 25 अगस्त दोपहर 12 बजे से t20worldcup.com पर जारी किए जाएंगे।

टिकट के लिए देनी होगी इतनी कीमत

टिकट के लिए देनी होगी इतनी कीमत

आईसीसी के मुताबिक स्टैंडिंग रूम के टिकट 30 डॉलर में बेचे जाएंगे। भारतीय रुपये की बात करें तो एक टिकट की कीमत करीब 2400 रुपये रखी गई है। आईसीसी ने टिकटों की अत्यधिक मांग के कारण सभी क्रिकेट फैंस को पहले ही अपना टी-20 वर्ल्ड कप टिकट अकाउंट बनाने की सलाह दी है। अकाउंट बनाने के बाद क्रिकेट फैंस आसानी के साथ वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।

किसी अन्य वेबसाइट से ना खरीदें टिकट

किसी अन्य वेबसाइट से ना खरीदें टिकट

आईसीसी ने कहा कि जो प्रशंसक पहले टिकट बुक करने से चूक गए हैं, वे अभी भी टिकट ले सकते हैं। लेकिन अगर फैंस t20worldcup.com के अलावा किसी अन्य वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं तो उसे वेलिड नहीं माना जाएगा। बता दें कि आईसीसी 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच के करीब एक री-सेल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च करेगी। जिस दौरान भी क्रिकेट फैंस टिकट खरीद सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+