शुभमन गिल और कुलदीप यादव को ICC रैंकिंग में बड़ा झटका, पाकिस्तानियों ने उड़ाया गर्दा
ICC Rankings: आईसीसी की आज जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय प्लेयर्स को नुकसान उठाना पड़ा है। शुभमन गिल और कुलदीप यादव को नुकसान हुआ है। गिल को एकदिवसीय क्रिकेट में खामियाजा भुगतना पड़ा है, दूसरी तरफ कुलदीप यादव को टी20 में गिरावट का सामना करना पड़ा है।
एकदिवसीय बैटिंग रैंकिंग में शुभमन गिल तीसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं, उनको एक स्थान की गिरावट का सामना करना पड़ा है। गिल की जगह अब न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी डैरिल मिचेल ने ली है, उनको दो स्थानों का फायदा हुआ है।

टी20 रैंकिंग में गिल को फायदा हुआ है और वह बाबर आज़म के बराबर आ गए हैं। बाबर आज़म को भी कुछ स्थानों की छलांग लगाने का मौका मिला है। बाबर आज़म और शुभमन गिल दोनों की रैंकिंग अब 30वीं है। गिल और बाबर दोनो के 563 रेटिंग अंक हैं।
पाकिस्तान के कुछ अन्य प्लेयर्स की रैंकिंग में भी उछाल देखने को मिला है। सलमान आगा दस स्थानों की छलांग के साथ 54वें, साइम अयूब भी दस स्थानों के जम्प से 39वें नम्बर पर आ गए हैं। टी20 की गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की बादशाहत कायम है। बैटिंग में भी भारत का ही खिलाड़ी टॉप पर है।
भारतीय टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं। उनके अलावा गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का जलवा बरकरार है। वह भी टॉप स्थान पर हैं। एकदिवसीय बैटिंग रैंकिंग में भी भारत से रोहित शर्मा का नाम टॉप खिलाड़ी के रूप में है। अन्य प्लेयर्स की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications