ICC Ranking: विराट कोहली को पछाड़कर नंबर 2 बने इमाम उल हक को कहा गया था Sexual Predator, जानिए क्यों?
नई दिल्ली, 17 जून। इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर धूम मचाए हुए हैं, ICC की ताजा रैंकिग में नंबर वन और टू के स्थान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का ही कब्जा है। जी हां इस बार ICC की ताजा रैंकिग में टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला स्थान बाबर आजम को और दूसरा स्थान इमाम उल हक को नसीब हुआ है तो वहीं तीसरा और चौथा स्थान क्रमश: भारतीय स्टार विराट कोहली और टीम इंडिया के रन मशीन रोहित शर्मा को मिला है।

सोशल मीडिया पर छा गए इमाम
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने की वजह से इमाम उल हक को दूसरी पोजिशन हासिल हुई है और उन्होंने विराट कोहली को एक पायदान नीचे खिसका दिया है। इस लिस्ट के सामने आते ही इमाम उल हक सोशल मीडिया पर छा गए हैं और उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इंजमाम के भतीजे हैं इमाम
मालूम हो कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल-हक पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के भतीजे हैं। इन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था। इमाम इन दिनों सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं तो वहीं दूसरी ओर उनका विवादों से भी चोली-दामन वाला साथ रहा है।

आलोचना के शिकार
आपको बता दें कि पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक पीसीबी के चयनकर्ताओं की लिस्ट में शामिल रहे हैं इसलिए जब इमाम का चयन हुआ था तो वो और उनके चाचा दोनों लोगों के निशाने पर आ गए थे। दोनों पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगा था और वो काफी वक्त तक आलोचना के शिकार रहे थे ।

कुछ पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर लीक हो गए
तो वहीं इमाम को लेकर उस वक्त भी काफी बवाल मचा था, जब उनका नाम सेक्स स्कैंडल में आया था। ये बात साल 2019 की है, जब इमाम के कुछ पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे, जिसमें वो कुछ महिलाओं से सेक्स की डिमांड कर रहे थे और कुछ से वल्गर बातें करते दिख रहे थे। उन पर कई महिलाओं से रिलेशन रखने का भी आरोप लगा था।
sexual predator और sex hunter जैसे नामों से नवाजा
जो चैट लीक हुआ था वो अमन नाम के यूजर्स ने लीक किए थे, जिसमें उसने इमाम पर आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज ने एक साथ सात से आठ महिलाओं को डेट किया था। हालांकि बाद में उसने सारे चैट को डिलीट कर दिया था और कहा था वो सारे चैट तब डालेगा जब इमाम के साथ रिश्ता रखने वाली लड़कियां राजी होंगी। हालांकि तब तक चैट वायरल हो चुके थे। इमाम की काफी आलोचना हुई थी लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे इमाम का पर्सनल मैटर बताकर कोई एक्शन नहीं लिया था। इमाम का चैट लीक करने वाले व्यक्ति ने इमाम को रंगबाज, sexual predator और sex hunter जैसे नामों से नवाजा था।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
IPL 2026 से पहले Virat Kohli को मिला नया 'ब्रह्मास्त्र'! रहस्यमयी VIDEO में बदली दिखी 'किंग' की पहचान -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications