एशिया कप में अड़ने वाले पाकिस्तान की ICC ने निकाली हेकड़ी, डंके की चोट पर की खिलाड़ी पर कार्रवाई
ICC Women's World Cup: एशिया कप के दौरान पाकिस्तान ने काफी हेकड़ी दिखाई थी। पीसीबी हेड मोहसिन नकवी भारत की जीती हुई ट्रॉफी चुराकर भाग गए थे। सिर्फ हाथ नहीं मिलाने पर पाकिस्तान ने कई तरह की घटिया हरकतें की थीं। इस बीच अब महिला वर्ल्ड कप में आईसीसी ने पाक की अकड़ निकालने का काम किया है।
भारत के खिलाफ रविवार को कोलंबो में समाप्त हुए मैच के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर कार्रवाई की गई है। भारतीय टीम ने इस मैच को आसानी से अपने नाम करते हुए पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। उसके बाद आईसीसी ने भी अपना काम कर दिया।

पाकिस्तान की बल्लेबाज़ सिदरा अमीन को मैच के दौरान ICC की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आधिकारिक रूप से चेतावनी दी गई है। सिदरा ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली है, इस वजह से मामला आगे नहीं बढ़ा। पाकिस्तान को भी शायद पता चल गया होगा कि आईसीसी के सामने उनकी हरकतें नहीं चलने वाली हैं।
सिदरा अमीन ने क्या किया? (ICC Women's World Cup)
यह घटना उस समय हुई जब सिदरा अमीन 40वें ओवर में आउट होने के बाद गुस्से में आकर अपना बल्ला जोर से पिच पर मार बैठीं। उन्होंने अपना दोष स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज़ द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को भी मान लिया, जिसके चलते किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
आउट होने से पहले सिदरा की बल्लेबाजी अच्छी रही। वह पाकिस्तान को अकेले ही लक्ष्य की तरफ खींचने का प्रयास कर रही थीं लेकिन सफलता नहीं मिली। वह 81 रनों के निजी स्कोर पर चलती बनीं। भारत ने इस मुकाबले में 88 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
ICC ने मामले पर दिया बयान (ICC Women's World Cup)
ICC ने कहा कि सिदरा अमीन ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन किया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़े, ग्राउंड इक्विपमेंट या किसी भी स्थायी ढांचे के दुरुपयोग से जुड़ा है। चूंकि यह 24 महीनों में उनका पहला मामला था, इसलिए उन्हें लेवल 1 के उल्लंघन के तहत एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications