T20 WC 2026 में बांग्लादेश के लिए कड़ी सुरक्षा, भारत में ही होंगे सभी मैच! ICC ने जताया भरोसा

T20 WC 2026 Matches In India: अगले महीने यानी फरवरी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक एक महीने पहले क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से औपचारिक अनुरोध किया है कि उनके मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका शिफ्ट कर दिया जाए। बांग्लादेश ने इसके पीछे भारत के साथ बढ़ते तनाव और खिलाड़ियों की 'सुरक्षा' का हवाला दिया है।

बांग्लादेश को भारत में खेलने हैं सभी मैच (T20 WC 2026 Matches In India)

मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के चारों मैच भारत में खेलने हैं, जिनमें से तीन मैच कोलकाता में और एक अन्य भारतीय शहर में होना है। हालांकि, दोनों देशों के बीच हालिया राजनीतिक तनाव और सीमाओं पर स्थिति को देखते हुए BCB भारत आने से हिचकिचा रहा है। विवाद तब और गहरा गया जब BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया।

ICC Promise 1

आईपीएल प्रसारण पर लगाई रोक

इसके जवाब में बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल (IPL) के प्रसारण पर रोक लगा दी। अब यह कड़वाहट वर्ल्ड कप के आयोजन तक पहुंच गई है। आईसीसी के लिए बांग्लादेश की यह मांग मानना आसान नहीं है। वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है और हजारों फैंस बुकिंग करा चुके हैं। ऐसे समय में वेन्यू बदलना एक बड़ी सिरदर्दी साबित हो सकता है।

आईसीसी ने दिलाया भरोसा

वेन्यू बदलने पर टिकटों को फिर से जारी करना और पुराने ग्राहकों को रिफंड देना एक बड़ी वित्तीय हानि होगी। आईसीसी का कहना है कि वह बांग्लादेशी टीम को उच्च स्तरीय सुरक्षा देने के लिए तैयार है ताकि उन्हें भारत में खेलने में कोई परेशानी न हो। इससे पहले 2023 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान ने भी ऐसी ही सुरक्षा चिंताएं जताई थीं, लेकिन अंततः उन्होंने भारत में ही अपने मैच खेले। हालांकि, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहले ही यह तय हो चुका है कि पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। बांग्लादेश अब इसी तर्ज पर अपने मैचों के लिए भी 'न्यूट्रल वेन्यू' की मांग कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+