ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के नाम ने चौंकाया, डेब्यू मैच में तहलका मचाने वाले को मिला अवॉर्ड

हर माह की तरह इस बार भी आईसीसी ने अपने प्लेयर ऑफ़ द मन्थ (जुलाई) की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने जिस खिलाड़ी को अवॉर्ड दिया है, उसने अपने डेब्यू मैच में ही दिल जीतने वाला काम कर दिया था। इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाले इस धाकड़ खिलाड़ी का उम्दा प्रदर्शन था।

लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह जेम्स एंडरसन का विदाई मुकाबला था। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में एक नए गेंदबाज को शामिल करने का निर्णय लिया था और यह फैसला सही साबित हुआ था। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इस नए गेंदबाज के सामने पानी भरते हुए नजर आए।

england team

यहाँ बात हो रही है गट एटकिंसन की, जिन्होंने अपने डेब्यू इतस्त मुकाबले की दोनों पारियों में पांच विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। पहली पारी में उनके 7/45 के आंकड़ेथे जो वेस्टइंडीज को सिर्फ 121 रन पर आउट करने के लिए पर्याप्त थे। इसके बाद उन्होंने एक और पांच विकेट (5/61) लेकर अपना दबदबा जारी रखा, जिससे इंग्लैंड को 114 रन से पारी की जीत मिली।

एटकिंसन को भारत के वॉशिंगटन सुंदर और स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन वे विजयी रहे। आईसीसी के हवाले से एटकिंसन ने कहा, "आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जीतना वाकई सम्मान की बात है! मेरे टेस्ट करियर की शुरुआत अविश्वसनीय रही है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि इंग्लैंड के साथ अपनी पहली सीरीज में मुझे इतनी सफलता मिलेगी। मैं अपने साथियों और बाज (ब्रेंडन मैकलम) और स्टोक्स (बेन स्टोक्स) द्वारा बनाए गए शानदार माहौल का बहुत आभारी हूं।"

श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को जुलाई 2024 के लिए ICC महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया। अट्टापट्टू की अगुआई में श्रीलंका ने सात बार की चैंपियन भारत को हराकर अपना पहला महिला एशिया कप खिताब जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+