ODI World Cup Winner List: 1975 से 2019 तक विश्वकप विजेताओं की पूरी लिस्ट
World Cup Winner List: क्रिकेट का महाकुंभ अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। इस बार बीसीसीआई आईसीसी वनडे विश्वकप की मेजबानी कर रहा है। विश्वकप के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 2014 में विश्वकप जीतने के बाद भारत एक बार फिर से इस बार विश्वकप जीतने की कोशिश करेगा।
पहले विश्वकप आयोजन की बात करें तो 1975 में इंग्लैंड में इसे कराया गया था। इंग्लैंड ने पहले विश्वकप की मेजबानी की थी। अगले दो विश्वकप की मेजबानी भी इंग्लैंड ने की थी। इसके बाद इसे यूरोप के बाहर आयोजन किया गया था।

1987 में पहली बार भारत और पाकिस्तान ने यूरोप के बाहर साझा रूप से विश्वकप की मेजबानी की थी। पहली बार विश्वकप 60 ओवर से घटाकर 50 ओवर का किया गया था।
वर्ष 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने साझा रूप से विश्वकप की मेजबानी की थी। इस टूर्नामेंट में पहली बार रंगीन जर्सी में टीमें मैदान में उतरी और विश्वकप को लाल गेंद की बजाए सफेद गेंद से खेला गया।
इस बार डे-नाइट मैचों का भी आयोजन किया गया। 1996 में एक बार फिर से विश्वकप एशिया में वापस आया। इस बार पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत ने साझा रूप से विश्वकप की मेजबानी की।
वर्ष 2007 में पहली बार विश्वकप का आयोजन अफ्रीका में किया गया। वेस्टइंडीज ने पहली बार विश्वकप की मेजबानी की। इसके बाद 2011 में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश ने मिलकर विश्वकप की मेजबानी की थी। इसके बाद 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने साझा तौर पर विश्वकप की मेजबानी की थी। इसके बाद 2019 में इंग्लैंड ने विश्वकप की मेजबानी की और इसमे जीत दर्ज की।
विश्वकप विजेता टीमों की लिस्ट
1975- वेस्टइंडीज
1979- वेस्टइंडीज
1983- भारत
1987- ऑस्ट्रेलिया
1992- पाकिस्तान
1996- श्रीलंका
1999- ऑस्ट्रेलिया
2003- ऑस्ट्रेलिया
2007- ऑस्ट्रेलिया
2011- भारत
2015- ऑस्ट्रेलिया
2019- इंग्लैंड












Click it and Unblock the Notifications