World Cup 2023: बाबर आजम की पेशानी पर पड़ा बल, अभी तक पाक टीम को नहीं मिला भारत का वीजा
ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है, जिसकी तैयारी में सारी टीमें जुट गई हैं। 29 सितंबर से वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच शुरू होने वाले हैं लेकिन पाकिस्तान की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि टीम को अभी तक इंडिया का वीजा नहीं मिला है, जिसके बाद बाबर आजम की प्लानिंग पर पानी फिर गया है।

दरअसल ESPN की खबर के मुताबिक पाकिस्तान की टीम इंडिया आने से पहले दुबई में प्रैक्टिस करने जाने वाली थी और उसकी प्लानिंग थी कि वो दुबई से हैदराबाद के लिए फ्लाइट पकड़े लेकिन अभी तक वीजा ना मिल पाने की वजह से पाक टीम की प्लानिंग अटक गई है।
तो क्या पाकिस्तानी टीम दुबई जा पाएगी?
हालांकि मैनेजमेंट को भरोसा है कि पाक टीम को वीजा समय से मिल जाएगा लेकिन सोचने वाली बात ये है कि अगर वीजा मिलता भी है तो क्या पाकिस्तानी टीम दुबई जा पाएगी? हालांकि पाक टीम को अगर 25 सितंबर तक वीजा मिलता है तो उनकी प्लानिंग पूरी हो सकती है लेकिन अगर इसमें लेट हुआ तो फिर वो उन्हें सीधे भारत ही आना होगा।
6 अक्टूबर को पाकिस्तान का पहला मैच
आपको बता दें कि विश्व कप के तय शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान का पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के साथ होगा और इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि विश्वकप से पहले पाकिस्तान का पहला प्रैक्टिस मैच न्यूजीलैंड से 29 सितंबर को होगा।
क्या पाकिस्तान ले पाएगा एशिया कप 2023 का बदला?
मालूम हो कि हाल ही में हुए एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिसके बाद से ही पाक टीम अपने ही देश के लोगों और दिग्गजों के निशाने पर है इसलिए उनकी पूरी कोशिश होगी कि वो विश्वकप में एशिया कप का बदला ले, फिलहाल पाक टीम अभी बेसब्री से इंडिया के वीजा का इंतजार कर रही है, देखते हैं उनकी ख्वाहिश कब पूरी होती है?
आइए एक नजर डालते हैं विश्वकप के लिए चुनी गई पाकिस्तान की टीम पर...
- बाबर आजम (कप्तान)
- शादाब खान (उप-कप्तान)
- अब्दुल्ला शफीक
- फखर जमां
- हसन अली
- इफ्तिखार अहमद
- इमाम उल हक
- मोहम्मद नवाज
- मोहम्मद रिजवान
- सलमान आगा
- शाहीन आफरीदी
- उसामा मीर
- सऊद शकील
- हारिस रऊफ
- मोहम्मद वसीम जूनियर












Click it and Unblock the Notifications