ICC ODI Rankings: कोहली-रोहित की चौंकाने वाली छलांग, वनडे रैंकिंग के टॉप 10 में 7 भारतीय
ICC ODI Rankings: वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद आईसीसी ने एकदिवसीय रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय खिलाड़ियों को इसमें फायदा हुआ है। विराट कोहली ने अभूतपूर्व उछाल किया है। शुभमन गिल की रैंकिंग को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रोहित शर्मा ने भी उछाल हासिल किया।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। शुभमन गिल के पॉइंट्स में गिरावट आई है लेकिन वह बाबर आज़म से दो अंक ज्यादा लेकर टॉप पर बने हुए हैं। कोहली ने इस डेढ़ महीने में सब कुछ बदलकर रख दिया है।

वर्ल्ड कप से पहले 5 अक्टूबर को कोहली 9 नम्बर पर थे। टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद आज वह नम्बर तीन पर आ गये हैं। वर्ल्ड कप में 765 रन बनाने के बाद कोहली ने इस स्तर तक खुद को पहुंचा दिया। अभी और भी आगे जाना बाकी है। गिल के 826 रेटिंग पॉइंट्स हैं और बाबर आजम के 824 पॉइंट्स हैं।
रोहित शर्मा भी पीछे नहीं हैं। वर्ल्ड कप के धमाकेदार प्रदर्शन का फल उनको भी मिला है। रोहित शर्मा चौथे स्थान पर आ गए हैं। टॉप पांच में भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से दबदबा बनाया है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम को थोड़ी निराशा हुई है।
सिराज नम्बर एक से गिरने के बाद दो पर आए थे लेकिन अब वहां से भी नीचे आ गए हैं। उनको नम्बर दो की कुर्सी से जोश हेजलवुड ने उतार दिया है। बुमराह नम्बर 4 पर मौजूद हैं, 7वें नम्बर पर कुलदीप यादव हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज हैं। मोहम्मद शमी 10वें नम्बर पर हैं। बल्लेबाजी की तरह गेंदबाजी रैंकिंग में भी भारत के 4 खिलाड़ी हैं। इस तरह कुल 7 खिलाड़ी हो जाते हैं।
ऑल राउंडर रैंकिंग में शाकिब अल हसन ने टॉप स्थान बनाया हुआ है। उनके बाद मोहम्मद नबी, सिकन्दर रजा और राशिद खान का नाम है। टॉप दस में रविन्द्र जडेजा हैं, वह दसवें स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications