T20 World Cup 2022: इन 16 टीमों के बीच होगी खिताब के लिए भिड़ंत, ग्रुप और शेड्यूल हुआ फाइनल

इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाना है।

नई दिल्ली, 18 जुलाई। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाना है। इस मेगा इवेंट के लिए सभी 16 टीमों के नाम तय हो गए हैं। विश्वकप क्वालीफायर बी के सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे ने पापुआ न्यू गिनी को मात दी, वहीं नीदरलैंड ने यूएसए (USA) को हराकर इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया।

T20 World Cup

ऐसे में अमेरिका (USA) का टी20 विश्वकप खेलने का सपना टूट गया है। क्वालीफायर के दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड ने अमेरिका को 7 विकेट से पटखनी दी। आईसीसी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

भारत-पाकिस्तान का मैच 23 अक्टूबर को
16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022 के बीच सात शहरों में टी20 विश्वकप का आयोजन होगा। जिलॉन्ग और होबार्ट पहले दौर की मेजबानी करेंगे। वहीं फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टी20 विश्वकप 2022 के लिए ग्रुप और शेड्यूल फाइनल हो गया है। इस मेगा इवेंट के लिए टीमों को 2 ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप ए में नामीबिया, श्रीलंका, यूएई और नीदरलैंड की टीमें हैं वहीं ग्रुप बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें है।

ग्रुप 1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के अलावा ग्रुप ए की विनर और ग्रुप बी की रनरअप टीम होगी। वहीं ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के अलावा ग्रुप ए की रनरअप टीम और ग्रुप बी की विनर टीम शामिल होगी। इस तरह पहले दौर में 8 टीमें होंगी, जबकि दूसरे दौर में 12 टीमें होंगी, जो सुपर 12 के मुकाबले खेलेंगी।

देखें ग्रुप डिटेल

  • ग्रुप ए: नामीबिया, श्रीलंका, यूएई और नीदरलैंड
  • ग्रुप बी: आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे
  • ग्रुप 1: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप ए की विजेता और ग्रुप बी की रनरअप
  • ग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, ग्रुप ए की रनरअप और ग्रुप बी की विजेता

रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करने वाली टीम
ऑस्ट्रेलिया (मेजबान), अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+