ICC Odi Ranking: वनडे रैंकिंग में रोहित और विराट से आगे निकले शुभमन गिल, जानें कौन-सा खिलाड़ी किस नंबर पर

आईसीसी वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल अब नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। गिल के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टॉप 10 में शामिल हैं। विराट कोहली छठे स्थान पर पहुंच गए, जबकि रैंकिंग में रोहित शर्मा आठवें स्थान पर बने हुए हैं।

shubman gill

ICC Men's ODI Rankings: भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) की चमक में चार चांद और लग गए हैं। बुधवार को जारी आईसीसी मेन्स वनडे प्लेयर रैंकिंग की लिस्ट में गिल चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं। गिल के अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी टॉप 10 में शामिल हैं। वहीं विराट भी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए। इस उपलब्धि के साथ ही गिल वर्तमान में वनडे में भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं।

गिल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
रैंकिंग में कप्तान रोहित शर्मा आठवें स्थान पर बने हुए हैं। टीम के तीन प्रमुख खिलाड़ियों ने इस साल अब तक वनडे में शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है। इस साल नौ एकदिवसीय मैचों में गिल ने 78 की औसत से 624 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल तीन शतक और एक अर्धशतक बनाया है, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे हालिया श्रृंखला में उनका प्रदर्शन सामान्य था, क्योंकि उन्होंने तीन पारियों में केवल 20, शून्य और सैंतीस रन बनाए थे। गिल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

रैंकिंग छठे स्थान पर पहुंचे विराट कोहली
विराट ने 53.37 की औसत से 427 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल नौ पारियों में 166 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ दो शतक और एक अर्धशतक बनाया है। वह इस साल वनडे में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके सबसे हालिया एकदिवसीय मैचों में उन्होंने तीन पारियों में 4, 31 और 54 रन बनाए। विराट भी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं रोहित शर्मा ने आठ पारियों में 46.37 की औसत से 371 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल 101 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ एक शतक और दो अर्द्धशतक बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनकी हालिया आउटिंग में उन्होंने दो पारियों में 13 और 30 के स्कोर दर्ज किए। रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकिदूसरे स्ठान पर दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर डूसेन हैं।

icc rankings

मोहम्मद सिराज एकदिवसीय रैंकिंग में एकमात्र भारतीय गेंदबाज
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एकदिवसीय रैंकिंग में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं, जोकि बॉलिंग चार्ट में टॉप 10 में बरकरार हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के बाद तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम ने बल्लेबाजी चार्ट में 41वें स्थान पर पहुंचने के लिए 13 पायदान की बढ़त हासिल की और ऑलराउंडरों की सूची में 16वें स्थान से 32वें स्थान पर पहुंच गए, न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+