लाहौर स्टेडियम की खराब पिच पर ICC का अंतिम फैसला, PCB को मिला बड़ा झटका या राहत?
ICC: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर कोई डिमेरिट पॉइंट को लेकर आईसीसी का फैसला आया है, इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को राहत मिली है। आईसीसी के अपील पैनल ने मैदान को मिले एक डिमेरिट पॉइंट को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के प्रमुख क्रिकेट मैदानों में शामिल गद्दाफी स्टेडियम फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में है।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी मैदान के खाते में 12 महीने में छह डिमेरिट पॉइंट जमा हो जाएं तो उस पर एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ऐसे में एक अंक का हटना पाकिस्तान के लिए महज कागजी राहत नहीं है, बल्कि भविष्य की मेजबानी के लिहाज से भी अहम है।

मामला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में खेले गए तीसरे वनडे से जुड़ा था। गद्दाफी स्टेडियम की पिच को मैच रेफरी ग्रेम ला ब्रू ने असंतोषजनक रेटिंग दी थी। उनका मानना था कि पिच पर रन बनाना आसान नहीं था और बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने में काफी परेशानी हो रही थी।
उस मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों को भी शुरुआत से ही सतह से मदद मिली थी। मैच रेफरी की रिपोर्ट में कहा गया था कि पिच का व्यवहार पूरे मुकाबले के दौरान लगभग इसी तरह बना रहा। इसी आकलन के आधार पर गद्दाफी स्टेडियम के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया था।
पैनल ने अपील के बाद किया आकलन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले को स्वीकार नहीं किया और मामले को आगे चुनौती दी। इसके बाद आईसीसी की अपील पैनल ने पिच से जुड़े पूरे मामले की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पैनल ने माना कि मैच रेफरी ने निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक अपना आकलन किया था, लेकिन पिच को लेकर ऐसा आधार नहीं था कि उसे जरूरत से ज्यादा स्पिन वाली पिच माना जाए।
फ़िलहाल मिल गई स्टेडियम को राहत
यही वजह रही कि शुरुआती फैसला बदल दिया गया। अपील पैनल ने डिमेरिट पॉइंट को हटाने का फैसला किया और इसके साथ गद्दाफी स्टेडियम के खाते में फिर से शून्य अंक हो गए। यानी फिलहाल यह स्टेडियम डिमेरिट पॉइंट्स से सुरक्षित है।


Click it and Unblock the Notifications
