सूर्यकुमार यादव को लेकर ICC ने सुनाया फैसला, PCB की शिकायत पर हुई सुनवाई, किसके पक्ष में आया निर्णय
Suryakumar Yadav: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सूर्यकुमार यादव की शिकायत की गई थी, इस पर फैसला आया है। पाक के खिलाफ पहले मैच के बाद सूर्या द्वारा प्रेजेंटेशन सेरेमनी में दिए गए बयान को पाक बोर्ड ने निशाना बनाया था। इसके बाद शिकायत दर्ज की गई थी।
पीटीआई के अनुसार सूर्यकुमार यादव मैच रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश हुए थे। उनके साथ बीसीसीआई सीओओ हेमंग आमीन और ऑपरेशन मैनेजर समीर मुल्लापुरकर भी मौजूद थे। सूर्यकुमार यादव ने मैच रेफरी के सामने जाकर कहा कि उनका बयान राजनीति से प्रेरित नहीं था।

सूर्या के ऊपर क्या एक्शन?
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिचर्डसन ने सूर्यकुमार यादव को यह सलाह दी कि वे ऐसे बयानों से बचें, जिन्हें राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा सकता है। ICC के आचार संहिता के तहत यह लेवल 1 का उल्लंघन माना गया। रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यकुमार यादव के ऊपर 30 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है, खबर यह भी है कि बीसीसीआई ने इस निर्णय के खिलाफ अपील दायर कर दी है।
हारिस रऊफ के ऊपर भी कार्रवाई
हारिस रऊफ के 6-0 के इशारे को राजनीति से प्रेरित माना गया और उन्होंने ऐसा कई बार किया था। इसे देखते हुए उनके ऊपर भी एक्शन हुआ है। रेव स्पोर्ट्ज के अनुसार रऊफ के ऊपर 45 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगने की खबर सामने आई है। साहिबजादा फरहान को सेलिब्रेशन के लिए शायद फटकार लगी है, उन्होंने अपने बचाव में कहा कि ऐसा सेलिब्रेशन धोनी और कोहली भी मैदान पर कर चुके हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सूर्या की उस बात का बुरा लगा, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम यह जीत अपनी आर्मी को समर्पित करते हैं और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान से टॉस और मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया था, उसका भी बड़ा मुद्दा बनाया गया था।
पाकिस्तानियों की बौखलाहट आई सामने
अगले मैच में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी जड़कर गोली चलाने वाले अंदाज में जश्न मनाया था, इसके अलावा हारिस ने सीमा रेखा पर फाइटर जेट गिरने का इशारा किया था। पाकिस्तान हमेशा से यही क्लेम करता है कि उनकी आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत के जेट उड़ाए थे लेकिन हकीकत तो यह है कि भारत द्वारा मचाई गई तबाही के तुरंत बाद पाकिस्तान ने अमेरिका के सामने जाकर रहम की भीख मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications