ICC Awards: भारत का धांसू खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए नोमिनेट, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल
ICC Awards: साल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को अवॉर्ड देने की दिशा में आगे बढ़ रही आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए नोमिनेट प्लेयर्स की सूची जारी कर दी है। आईसीसी अपने अवॉर्ड्स के लिए एक-एक करते हुए हर दिन कोई लिस्ट जारी कर रही है।
नोमिनेट किये गए प्लेयर्स में भारत से भी एक खिलाड़ी का नाम है। लिस्ट में कुल चार नामों को शामिल किया गया है। दो प्लेयर्स एशिया से हैं और दो खिलाड़ी यूरोप के हैं। एशियाई खिलाड़ियों में भारत और श्रीलंका का एक-एक प्लेयर है। दो प्लेयर्स इंग्लैंड के हैं।

भारत से जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। टेस्ट रैंकिंग में नम्बर एक पर काबिज बुमराह ने इस साल रेड बॉल क्रिकेट में कुल 71 विकेट अपने नाम किये हैं। अपनी गेंदबाजी से बुमराह ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पीछे धकेला है। इसी वजह से आईसीसी की टॉप लिस्ट में उनका नाम है।
इंग्लैंड से हैरी ब्रूक और जो रूट को जगह मिली है। श्रीलंका की टीम से कामिंदु मेंडिस का नाम इस खास लिस्ट में शामिल है। हालांकि अभी सिर्फ नोमिनेट प्लेयर्स के नाम आए हैं, विनर कोई एक ही बनेगा। इसकी घोषणा जनवरी के अंत तक हो जाएगी।
ICC Awards में नोमिनेट प्लेयर्स का प्रदर्शन
ब्रूक के लिए यह साल शानदार रहा है। उन्होंने 1100 टेस्ट रन बनाए हैं। जो रूट का प्रदर्शन टॉप क्लास रहा है। इस साल उनके बल्ले ने रेड बॉल क्रिकेट में जमकर आग उगली है। रूट ने 17 मुकाबले खेलकर कुल 1556 रन अपने नाम किये हैं। श्रीलंका से पांच शतक जड़ने वाले कामिंदु मेंडिस ने 1049 रनों का आंकड़ा इस साल हासिल किया है।
बुमराह जीत सकते हैं ICC Awards
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए 4 टेस्ट मैचों में 30 विकेट अपने नाम करते हुए टॉप गेंदबाजी की। फैन्स नोमिनेशन के बाद वोटिंग करके अपने फेवरेट प्लेयर को चुन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications