IAS Success Story: 'मुझे विराट का एटिट्यूड सबसे ज्यादा पसंद है', अनन्या रेड्डी की सफलता में किंग कोहली का हाथ!
IAS Success Story Donuru Ananya Reddy: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने 16 अप्रैल मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के साथ यूपीएससी टॉपर्स के नाम भी सामने आने लगे। आदित्य श्रीवास्तव ने इस साल ऑल इंडिया में टॉप किया और वह रैंक वन पर मौजूद हैं। वहीं तेलंगाना की डोनुरु अनन्या रेड्डी ने ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा रैंक प्राप्त किया।
पहले ही प्रयास में मिली सफलता
डोनुरु अनन्या रेड्डी ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी का एग्जाम क्लियर किया। उन्होंने एग्जाम सिर्फ क्लियर ही नहीं किया, बल्कि ऑल इंडिया रैंक की टॉप 3 में भी अपनी जगह बनाई। ऐसा करने के साथ ही उन्होंने अपने परिवार और राज्य का नाम भी रोशन किया। डोनुरु अनन्या रेड्डी दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से भूगोल में ग्रेजुएट हैं। ग्रेजुएशन करने के दौरान ही अनन्या रेड्डी ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

मीडिया से कही यह बात
यूपीएससी में सफलता पाने के बाद डोनुरु अनन्या रेड्डी ने कुछ इंटरव्यू भी दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए डोनुरु अनन्या रेड्डी ने बताया कि यूपीएससी तैयारी करने के लिए उन्होंने एक रणनीति बनाई जिसे उन्होंने फॉलो किया। डोनुरु अनन्या रेड्डी ने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि एग्जाम देने से पहले पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। लेकिन मैंने एग्जाम से एक दिन पहले कम से कम 12 से 14 घंटे तक पढ़ाई की थी। इसके साथ ही उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भी जोर दिया।
विराट का एटिट्यूड सबसे ज्यादा पसंद
अनन्या ने अपनी सफलता के पीछे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी श्रेय दिया है। अनन्या रेड्डी ने बताया कि विराट कोहली का एटीट्यूड उन्हें काफी पसंद है। अनन्य़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में अनन्या कहती हैं कि विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि उनमें एक तरह की प्रेरणा है और कभी हार न मानने वाला रवैया है। वह आगे कहती हैं कि विराट कोहली का अनुशासन और उनका काम एक बड़ी सीख है, यही कारण है कि वह प्रेरणादायक हैं।
-
IPL 2026 से पहले Virat Kohli को मिला नया 'ब्रह्मास्त्र'! रहस्यमयी VIDEO में बदली दिखी 'किंग' की पहचान -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप












Click it and Unblock the Notifications