जसप्रीत बुमराह ज्यादा तेज गति हासिल कैसे करेंगे? नीरज चोपड़ा ने दी अहम सलाह
Neeraj Chopra: ओलंपिक गोल्ड गोल्ड मेडलिस्ट नीरज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। भारत के लिए उन्होंने बतौर एथलीट बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नीरज चोपड़ा क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। जसप्रीत बुमराह को वह काफी पसंद करते हैं और सलाह भी दी है।
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए नीरज ने कहा कि मैं बुमराह को काफी पसंद करता हूं और उनका एक्शन भी काफी यूनिक है। गति बढ़ाने के लिए उनको रन अप और आगे कर देना चाहिए। अक्सर हम जैवलीन थ्रोअर बात करते हैं कि किस तह क्रिकेटर थोड़ा आगे से गेंदबाजी कर गति बढ़ा सकते हैं।

नीरज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद गए थे। उनको कैमरे में नहीं देखा गया था। इसे लेकर उन्होंने कहा कि मैं बिलकुल नहीं चाहता था कि मुझे कैमरा दिखाए। मैं सिर्फ मैच का मजा लेने के लिए गया था।
डायमंड लीग असली होती है, वहां मुझे नहीं दिखाया जाता है। सिर्फ हाईलाईट ही दिखाए जाते हैं, वह असली जगह है जहाँ कैमरे में दिखाया जा सकता है लेकिन ठीक से यह नहीं किया जाता। वर्ल्ड कप फाइनल में अगर मुझे नहीं दिखाया गया, तो मेरी ऐसी कोई इच्छा भी नहीं थी।
भारतीय टीम की फाइनल में हार को लेकर नीरज ने कहा कि शायद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मानसिक तौर पर भारत के ऊपर बढ़त हासिल कर ली थी। मैं समझता हूं कि उनका माइंडसेट काफी मजबूत था। उनको अपने गेम के ऊपर भी काफी भरोसा था।
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 240 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह टीम इंडिया के करोड़ों फैन्स का सपना टूट गया, हर कोई निराश था।












Click it and Unblock the Notifications