केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी वाली तस्वीरों पर रोहित और विराट ने भी किया कॉमेंट, जानिए क्या कहा?
केएल राहुल ने सोमवार महाराष्ट्र के खंडाला में स्थित एक फार्महाउस में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी कर ली। दोनों एक-दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे थे।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल सोमवार को अथिया शेट्टी संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद राहुल और अथिया ने महाराष्ट्र के खंडाला में स्थित एक फार्महाउस में शादी की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इस जोड़े ने खुद ही अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी समारोह की तस्वीरों को शेयर किया है। इस कपल की फोटोज पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। टीम इंडिया से भी कई क्रिकेटरों ने राहुल और अथिया की तस्वीरों पर कॉमेंट कर उन्हें बधाई दी है। आपको बता दें कि इस कपल की शादी दोनों परिवारों के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
कोहली समेत इन क्रिकेटरों ने दी बधाई
केएल राहुल और अथिया शेट्टी को भारतीय क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ियों ने भी शादी की शुभकामनाएं दी हैँ। इंस्टाग्राम पर केएल राहुल की पोस्ट पर पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कॉमेंट करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी है। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, सूर्यकुमार यादव और क्रुणाल पांड्या ने भी राहुल की पोस्ट पर कॉमेंट कर उन्हें शादी की बधाई दी है।
शादी की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिखा यह कपल
केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "आपकी रोशनी में मैंने सीखा है कि प्यार कैसे किया जाता है? आज हमने अपने सबसे प्रियजनों के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमने उस घर में शादी की है, जिसने हमें बहुत खुशी और शांति दी है। हम इस साथ की शुरुआत करने से पहले आपका आशीर्वाद चाहते हैं।" आपको बता दें कि केएल राहुल अपनी शादी की तस्वीरों में बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं। राहुल ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी थी तो वहीं अथिया ने हल्के गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पना हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications