कितने रुपये में हुई मुस्तफिजुर रहमान की PSL में डील? क्या KKR के 9.20 करोड़ से ज्यादा मिलेंगे?
Mustafizur Rahman PSL Salary: आईपीएल में 9 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदने के बाद बांग्लादेश के प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया गया था। दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मौके का फायदा उठाते हुए इस बांग्लादेशी गेंदबाज को अपने पाले में ले लिया है, वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे।
दिसंबर 2025 में हुई आईपीएल नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कड़ी जंग हुई थी, लेकिन अंत में KKR ने उन्हें 9.20 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था। सवाल यह है कि मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग में कितने रुपये में खरीदा गया?

पीएसएल में खिलाड़ियों को आईपीएल की तरह नीलामी (Auction) से नहीं, बल्कि ड्राफ्ट (Draft) के जरिए चुना जाता है। यहाँ सैलरी की फिक्स्ड कैटेगरी होती है। 21 जनवरी को होने वाले ड्राफ्ट में मुस्तफिजुर की सैलरी उनकी कैटेगरी पर निर्भर करेगी। आईपीएल और पीएसएल की सैलरी में रात-दिन का अंतर देखने को मिलता है।
PSL में कैटेगरी के हिसाब से सैलरी
| कैटेगरी | संभावित सैलरी (डॉलर में) | भारतीय रुपयों में (अनुमानित) |
| प्लैटिनम (Platinum) | $130,000 - $170,000 | ₹1.10 करोड़ से ₹1.45 करोड़ |
| डायमंड (Diamond) | $60,000 - $85,000 | ₹50 लाख से ₹72 लाख |
| गोल्ड (Gold) | $40,000 - $50,000 | ₹33 लाख से ₹42 लाख |
मुस्तफिजुर के कद को देखते हुए उन्हें प्लैटिनम कैटेगरी में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, यह राशि आईपीएल में मिलने वाले ₹9.20 करोड़ के मुकाबले करीब 6 गुना कम है। इससे समझा जा सकता है कि पाकिस्तान में कितना कम पैसा है, भारत में कई प्लेयर्स की 2 करोड़ तो सिर्फ बेस प्राइस थी, उसके बाद बोली लगकर धन राशि काफी ज्यादा ऊपर जाती है।
बांग्लादेश का कड़ा रुख: IPL के प्रसारण पर बैन
मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाए जाने के फैसले का बांग्लादेश में कड़ा विरोध हो रहा है। इसके जवाब में बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL 2026 के प्रसारण पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी नाराजगी जताते हुए भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं आने का फैसला भी लिया है लेकिन आईसीसी ने मैचों को शिफ्ट करने की मांग मानने से मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications