गौतम गंभीर को कोच बनने पर मिलेगी द्रविड़ से ज्यादा फीस, क्या होगी भारत के नए हेड कोच की सैलरी?

भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ के बाद नया हेड कोच नियुक्त किया जाना है इंटरव्यू हो गया है और संभवतः कुछ ही दिनों में नए कोच की घोषणा भी हो जाएगी। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया इसी महीने जाने वाली है। इससे पहले नए कोच का ऐलान किया जाएगा। ज़िम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण को अस्थायी कोच बनाया गया है।

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप तक ही था। इसके बाद अब गौतम गंभीर पद पर नियुक्त हो सकते हैं। गौतम गंभीर ने बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति को इंटरव्यू दिया था। उनके अलावा डब्ल्यू वी रमन ने भी आवेदन किया था।

gautam gambhir

गौतम गंभीर अगर कोच बन जाते हैं, तो बतौर कोच उनको मिलने वाली फीस को लेकर फैन्स में उत्सुकता जरुर रहेगी। राहुल द्रविड़ को मिलने वाली फीस की तुलना में यह रकम ज्यादा भी हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर को कोच बनाने की घोषणा सैलरी को लेकर चल रही बातचीत के कारण नहीं हुई है। उनको कोच घोषित करने में हुई देरी के पीछे कारण सैलरी है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार गंभीर और बीसीसीआई के बीच सैलरी को लेकर बातचीत चल रही है। इस वजह से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राहुल द्रविड़ से ज्यादा सैलरी गौतम गंभीर को मिल सकती है। हालांकि द्रविड़ को मिलने वाली रकम भी कम नहीं थी।

राहुल द्रविड़ को एक साल के लिए 12 करोड़ रुपये बतौर सैलरी बीसीसीआई से मिलती थी। गौतम गंभीर इससे ज्यादा राशि में आ सकते हैं। 12 करोड़ रुपये किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिलते। बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध में अधिकतम राशि 7 करोड़ रुपये है, को ए प्लस कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को मिलती है।

गौतम गंभीर के अलावा बैटिंग कोच और गेंदबाजी कोच का इंटरव्यू नहीं किया गया है। बताया गया है कि गंभीर खुद ही अपने सपोर्ट स्टाफ का चयन करने वाले हैं। इस वजह से अन्य पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+