महेंद्र सिंह धोनी को BCCI कितनी पेंशन देती है? क्या IPL से रिटायर नहीं होने का हुआ नुकसान?

MS Dhoni BCCI Pensoion: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी पहले जैसी ही है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए धोनी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच क्रिकेट प्रशंसकों के मन में एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या बीसीसीआई अपने पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन देता है और अगर हां, तो भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेलने वाले एमएस धोनी को हर महीने कितनी पेंशन मिलती है?

इस सवाल का जवाब बीसीसीआई की पेंशन पॉलिसी में छिपा है। बोर्ड ने अपने पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में मासिक पेंशन की व्यवस्था कर रखी है। खिलाड़ियों ने अपने करियर में कितने टेस्ट या प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, उसी आधार पर उनकी पेंशन तय होती है।

ms dhoni

धोनी किस कैटेगरी में आते हैं?

एमएस धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले हैं। बीसीसीआई की मौजूदा पेंशन योजना के अनुसार 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष टेस्ट क्रिकेटर 70,000 रुपये प्रति माह पेंशन के पात्र होते हैं। यही बोर्ड की सबसे ऊंची पेंशन कैटेगरी भी है।

हालांकि बीसीसीआई किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी के खाते में जाने वाली पेंशन का सार्वजनिक तौर पर खुलासा नहीं करता। लेकिन बोर्ड के नियमों के मुताबिक 25 या उससे अधिक टेस्ट खेलने वाले सभी पात्र पूर्व पुरुष क्रिकेटर इस श्रेणी में शामिल होते हैं। इसी वजह से 90 टेस्ट खेलने वाले धोनी भी इस श्रेणी के पात्र माने जाते हैं।

ऐसे तय होती है BCCI की पेंशन

  • 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर- 70,000 रुपये प्रति माह
  • 25 से कम टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर- 60,000 रुपये प्रति माह
  • 75 या उससे अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले पात्र क्रिकेटर- 45,000 रुपये से 52,500 रुपये प्रति माह
  • 50 से 74 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले पात्र क्रिकेटर- 30,000 रुपये प्रति माह
  • पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर- पात्रता के अनुसार 30,000 रुपये से 52,500 रुपये प्रति माह

IPL खेलने से पेंशन पर पड़ता है असर?

कई लोगों के मन में यह भी सवाल होता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अगर कोई खिलाड़ी IPL खेल रहा है तो क्या उसे पेंशन मिलती है? इसका जवाब हां है। बीसीसीआई की पेंशन योजना का संबंध खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में योगदान से है। सिर्फ IPL खेलते रहने की वजह से कोई खिलाड़ी पेंशन के लिए अयोग्य नहीं हो जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+